Korba Big News : खाना खाने के बाद बिगड़ी 3 व्यवसायी की तबियत, तीनों व्यवसायी की मौत, ऐसा क्या हुआ कि… ?

कोरबा. कोरबा के डिजनी लैंड मेला में 3 व्यवसायी की मौत हो गई है. यहां चिकन खाने के बाद पेट में दर्द होने से जिला अस्पताल लाया गया था, जहां डॉक्टर ने अनिल पांडेय, समीर, सोहेल खान को मृत घोषित कर दिया है. आशंका जताई जा रही है कि तीनों की मौत, फूड प्वाइजनिंग से हुई होगी. फिलहाल, मौत के कारण का खुलासा PM रिपोर्ट मिलने के बाद हो सकेगा. तीनों मृतक व्यवसायी, मप्र और यूपी के रहने वाले थे.

 



इसे भी पढ़े -  Nawagarh News : ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा 'काला दिवस' मनाया गया, राछा में किया विरोध प्रदर्शन, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष गौरव सिंह के नेतृत्व में किया प्रदर्शन

मिली जानकारी के अनुसार, कोरबा में डिजनी लैंड मेला आयोजित है. यहां देर रात 3 व्यवसायी, रात में चिकन खाकर सो गए थे. इस दौरान 2 लोगों को पेट दर्द की शिकायत पर जिला अस्पताल के मेडिकल कॉलेज लाया गया और इलाज के दौरान 2 व्यवसायी की मौत हो गई, वहीं 1 की मौत मेला स्थल में ही हो गई थी. घटना, फूड प्वाइजनिंग से मौत की आशंका जताई जा रही है. फिलहाल तीनों मृतक के शव को PM के लिए भेज दिया गया है. अब मौत के कारण का खुलासा PM रिपोर्ट से हो सकेगा.

इसे भी पढ़े -  Nawagarh News : ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा 'काला दिवस' मनाया गया, राछा में किया विरोध प्रदर्शन, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष गौरव सिंह के नेतृत्व में किया प्रदर्शन

Related posts:

error: Content is protected !!