CG News : बेमेतरा हादसे में उद्योग और श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन ने जताया दुःख, अधिकारियों से शीघ्र मांगी विस्तृत रिपोर्ट, मंत्री ने सोशल मीडिया X पर लिखा…

रायपुर. बेमेतरा के स्पेशल ब्लास्ट लिमिटेड बारूद फैक्ट्री में हुए हादसे पर उद्योग और श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन ने उद्योग, श्रम विभाग को फोन पर निर्देशित किया की तत्काल राहत कार्य शुरू करें। घायल हुए श्रमिकों को बेहतर इलाज की व्यवस्था करें।हादसे में हुई लोगों की मौत पर श्रम मंत्री श्री देवांगन ने गहरा दुख व्यक्त किया और शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना जताई है। घायलों के जल्द स्वस्थ होने की भी कामना की और कहा कि स्थानीय प्रशासन प्रभावितों की हरसंभव मदद कर रहा है। मंत्री श्री देवांगन ने बारूद फैक्ट्री में दुर्घटना के संबंध में फैक्ट्री के द्वारा सुरक्षा व श्रम मानको के पालन के संबंध में शीघ्र परीक्षण कर आवश्यक कार्यवाही करने तथा पीड़ितों को नियमानुसार आवश्यक मदद उपलब्ध कराने निर्देशित भी कियाl

 



इसे भी पढ़े -  Janjgir Husband Arrest : पत्नी को आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने वाला आरोपी पति गिरफ्तार, भेजा गया जेल, सिटी कोतवाली पुलिस की कार्रवाई...


मंत्री श्री देवांगन ने अपने X सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर ट्वीट कर लिखा है की बेमेतरा के बारूद फैक्ट्री स्पेशल ब्लास्ट लिमिटेड में आज दुखद हादसा की खबर आई है। घटना किन वजहों से हुई है, सुरक्षा व श्रम मानको के पालन के संबंध में शीघ्र परीक्षण करने के निर्देश उच्च अधिकारियों को निर्देश दिया गया है। पीड़ितों को आवश्यक राहत दिलाने हेतु निर्देश दिया गया है। विभाग द्वारा राहत और बचाव हेतु सतत निगरानी की जा रही है ।

इसे भी पढ़े -  Janjgir Big Arrest : डिजिटल अरेस्ट के मामले में इंदौर से 2 आरोपी गिरफ्तार, पंजाब से भी एक आरोपी की हो चुकी है गिरफ्तारी, इस तरह हुई थी 32 लाख रुपये की ठगी... डिटेल में पढ़िए...

Related posts:

error: Content is protected !!