रोजाना लहसुन की 1 कली का सेवन 30 दिनों तक करने से बॉडी को मिलते हैं ये 4 फायदे

रोजाना लहसुन की 1 कली का सेवन 30 दिनों तक करने से बॉडी को मिलते हैं ये 4 फायदे, आचार्य बाल कृष्ण ने बताया खाने का तरीका
षधीय गुणों से भरपूर लहसुन का सेवन सदियों से दवा के तौर पर किया जा रहा है। लहसुन एक ऐसा मसाला है जिसका सेवन करने से खाने का स्वाद बढ़ता है और बॉडी को कई तरह के फायदे भी मिलते हैं।



 

 

 

रोजाना कच्चे लहसुन का सेवन करने से बॉडी में कई तरह के सकारात्मक प्रभाव देखने को मिलते हैं। आयुर्वेद के मुताबिक कच्चे लहसुन की सिर्फ एक कली का अगर रोजाना सेवन किया जाए तो ये स्वास्थ्य के लिए गेम-चेंजर साबित हो सकता है।

 

 

 

आयुर्वेदिक एक्सपर्ट के मुताबिक लहसुन का सेवन आजकल जोर पकड़ने वाली तीन गंभीर बीमारियों कोलेस्ट्रॉल, हाई बीपी और शुगर की बीमारी में असरदार साबित होता है। आइए एक्सपर्ट से जानते हैं कि रोजाना एक कली लहसुन का सेवन करने से सेहत पर कौन-कौन से फायदे होते हैं।

 

 

 

इसे भी पढ़े -  JanjgirNews : देश की आधी आबादी महिला, बहनों के लिए होना था उत्सव का दिन, वह काला दिन हुआ साबित : इंजी. रवि पाण्डेय

इम्युनिटी करता है बूस्ट

लहसुन पोषक तत्वों से भरपूर फूड है जो इम्युनिटी को स्ट्रॉन्ग करता है। यह फूड विटामिन सी और विटामिन बी 6, मैंगनीज और सेलेनियम से भरपूर होता है जो ना सिर्फ इम्युनिटी को स्ट्रांग बनाता है बल्कि बॉडी को हेल्दी भी रखता है। यूएस नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन में प्रकाशित एक रिसर्च के मुताबिक जिसमें 146 लोगों को शामिल थे, पाया गया है कि जो लोग रोजाना लहसुन की एक कली का सेवन करते हैं उन्हें संक्रमण और सर्दी जुकाम का खतरा 63% तक कम रहता है।

 

 

 

 

ब्लड प्रेशर रहता है कंट्रोल

आयुर्वेद में सदियों से बीपी को नॉर्मल करने के लिए लहसुन का सेवन किया जा रहा है। लहसुन की एक कच्ची कली का सेवन करने से बीपी को नॉर्मल रखा जा सकता है। लहसुन में मौजूद एलिसिन यौगिक ब्लड वैसल्स को आराम देता है और ब्लड सर्कुलेशन में सुधार करता है। एक्सपेरिमेंटल एंड थेराप्यूटिक मेडिसिन की एक रिसर्च के मुताबिक लहसुन का अर्क ब्लड प्रेशर को कम करता है। लहसुन बीपी की दवा की तरह ही असरदार है।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : वेदांता पावर प्लांट हादसे की उच्च स्तरीय जांच की मांग, सांसद कमलेश जांगड़े ने केंद्र सरकार के मंत्रियों को लिखा पत्र, श्रमिक सुरक्षा पर उठाए सवाल, डिटेल में पढ़िए...

 

 

 

कच्चा लहसुन कोलेस्ट्रॉल करता है कंट्रोल

कच्चे लहसुन की एक कली का सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल का स्तर कंट्रोल रहता है। कच्चा लहसुन खराब कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करता है और गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाता है। द जर्नल ऑफ न्यूट्रिशन में प्रकाशित एक मेटा-विश्लेषण में पाया गया कि लहसुन का सेवन करने वाले लोगों के कोलेस्ट्रॉल के स्तर में काफी कमी देखी गई। लहसुन का सेवन दिल की सेहत में सुधार करने में बेहद असरदार साबित होता है।

 

 

 

 

बॉडी से टॉक्सिन करता है बाहर

लहसुन में मौजूद सल्फर यौगिक बॉडी से टॉक्सिन को बाहर निकालने में भी मदद करता है। लहसुन ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करता है, सिर दर्द का इलाज करता है। ये एक शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट है जो बॉडी से टॉक्सिन निकालने में लिवर की मदद करता है।

 

 

 

 

लहसुन का सेवन कैसे करें

लहसुन का सेवन करने से आपको उसकी गंध का अहसास होता है तो आप 3-4 कलियां लहसुन की पानी में भिगो दें और सुबह उसका सेवन करें। इस तरह लहसुन का सेवन करने से मुंह से और बॉडी से गंध नहीं आती। लहसुन का सेवन आप खाने के साथ भी कर सकते हैं। लहसुन का सिरका बनाकर भी उसका सेवन कर सकते हैं।

इसे भी पढ़े -  इस हफ्ते लॉन्‍च होगी MG Majestor, बढ़ जाएगी Toyota Fortuner की टेंशन

error: Content is protected !!