एक ही तरह की चटनी खा कर हो गए हैं बोर तो इस फल से बनाएं स्वादिष्ट चटनी, नोट करें रेसिपी

Pineapple Recipe For Summer: गर्मियों के मौसम में हेल्दी और पानी वाली चीजों को डाइट में शामिल करने की सलाह दी जाती है. इस मौसम के बारे में सोचते ही सबसे पहली चीज जो हमारे दिमाग में आती है वह है कलरफुल फ्रूट. इस मौसम में आम, तरबूज, खरबूज, बेल, कोकम, प्लम जैसे कई मौसमी फल आपको आसानी से मिल जाएंगे. पाइनएप्पल गर्मियों में मिलने वाला एक स्वादिष्ट रसदार फल है. इसे हिंदी में अनानास भी कहा जाता है. इससे कई तरह की रेसिपीज बनाई जा सकती हैं. तो चलिए जानते हैं एक ऐसी ही रेसिपी के बारे में.



 

 

 

अनानास के पोषक तत्व और फायदे- (Health Benefits Of Pineapple)

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : किसानों की मेहनत को मिला सम्मान, धान खरीदी अवधि बढ़ाने पर सरकार का आभार : इंजी. रवि पाण्डेय

अनानास में विटामिन सी, विटामिन बी, कैल्शियम, मैग्नीशियम, आयरन, कॉपर, मैंगनीज और फोलेट जैसे तमाम पोषक तत्व पाए जाते हैं. जो शरीर को कई समस्याओं से बचाने में मदद कर सकते हैं. इस फल के सेवन से इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में मदद मिल सकती है. गर्मियों के मौसम में इस फल का सेवन करने से पानी की कमी को दूर करने में भी मदद मिल सकती है.

 

 

 

कैसे बनाएं अनानास की चटनी- (How To Make Pineapple Chutney Recipe)

भारतीय खाने में चटनी और अचार को खूब शामिल किया जाता है. चटनी किसी भी खाने के स्वाद को बढ़ाने का काम करती है. भारत में आपको कई तरह की चटनी रेसिपीज मिल जाएंगी. हर राज्य और क्षेत्र में इसकी रेसिपी में आपको फर्क मिलेगा. अगर आप भी टमाटर, आम की चटनी खाकर बोर हो गए हैं तो आप अनानास की चटनी को ट्राई कर सकते हैं. इस मीठी और तीखी चटनी को आप अनानास, सिरका और दालचीनी को एक साथ मिलाकर तैयार कर सकते हैं. इसे आप खाने के साथ या फिर पकौड़े और अन्य किसी स्नैक्स के साथ भी खा सकते हैं.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर छग राज्य विद्युत वितरण कंपनी द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रहे श्याम सुंदर अग्रवाल, उपभोक्ताओं को प्रमाण पत्र देकर किया गया सम्मानित

error: Content is protected !!