दुबई की सड़कों पर बाघ घुमाती नजर आई सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर, करोड़ों की मालकिन है नादिया खार

जंगल के ऐसे कई खूंखार जानवर हैं, जिन्हें देखना तो दूर उनकी दहाड़ सुनकर ही जानवर तो क्या इंसानों की भी डर के मारे रूह कांप उठती है. अक्सर ऐसे खूंखार जानवरों को देखने के लिए चिड़ियाघर (जू) बना दिए गए है. यकीनन ऐसे खूंखार जानवरों को पालना हर किसी के बस की बात नहीं, लेकिन दुबई में ये सब आम बात है. वहां ऐसे कई लोग हैं, जिन्होंने इन खूंखार जानवरों को पालने के लिए अपने घर के अंदर ही एक छोटा सा जू बना रखा है, ताकि वो जानवर खुलकर वहां घूम सकें. आपने हुमैद अब्दुला का नाम तो सुना ही होगा, जिनके घर में शेर, जिराफ, बंदर, भालू से लेकर बाघ और चीता जैसे कई जानवर मौजूद हैं. यही वजह है कि, कई बड़े सेलिब्रिटी इनके घर आते-जाते रहते हैं और इन खूंखार जानवरों के साथ वीडियो और फोटो क्लिक करवाते रहते हैं. इसी कड़ी में हाल ही में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर नादिया खार भी दुबई की सड़कों पर बाघ घुमाती नजर आई. उनका यह वीडियो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसे देखकर कई लोग हैरान हैं.

 



इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : डॉ. विमलेश कुमार पाण्डेय को मिली पीएच.डी. की उपाधि, शिक्षा एवं वैदिक गणित के क्षेत्र में शोध कार्य के लिए हासिल की डॉक्टरेट

 

 

 

बाघ घुमाती नजर आई नादिया खार

वायरल हो रहे इस वीडियो में नादिया खार बाघ को दुबई की सड़कों पर घुमाती नजर आ रही हैं, इस दौरान बाघ के गले में बंधे चैन को उन्होंने पकड़ रखा है. वीडियो में वो बाघ को किसी पालतू जानवर की तरह ही कभी जू के अंदर ले जाती, तो कभी पार्क में घुमाती दिख रही हैं. इस वीडियो को शेयर करते हुए नादिया ने लिखा है, ‘दुबई बिल्कुल अलग है. मैं अपने पालतू बाघ को घुमाने ले जा रही हूं.’ नादिया ने इस वीडियो को हुमैद अब्दुला और उनके प्राइवेट जू अल्बुकैश जंगल

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : डॉ. विमलेश कुमार पाण्डेय को मिली पीएच.डी. की उपाधि, शिक्षा एवं वैदिक गणित के क्षेत्र में शोध कार्य के लिए हासिल की डॉक्टरेट

 

 

 

लोगों ने किए अजीबोगरीब कमेंट्स

इस वीडियो को अब तक 1 लाख 47 हजार से अधिक लोग लाइक कर चुके हैं. वीडियो देख चुके एक यूजर ने टिप्पणी करते हुए लिखा, बेचारा बाघ, एक कार्टून के साथ कितने शान से चल रहा है. दूसरे यूजर ने लिखा, आप इतनी ज्यादा खूबसूरत हैं कि मेरी नजर आपसे हट ही नहीं रही है, मैं बाघ को देख ही नहीं पाया. जानकारी के लिए बता दें कि, नादिया खार एक मॉडल और इंस्टाग्राम स्टार हैं, जो अपने बेहतरीन लुक और फिगर के लिए जानी जाती हैं.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : डॉ. विमलेश कुमार पाण्डेय को मिली पीएच.डी. की उपाधि, शिक्षा एवं वैदिक गणित के क्षेत्र में शोध कार्य के लिए हासिल की डॉक्टरेट

Related posts:

error: Content is protected !!