Janjgir Big News : भाजपा नेता के सूने घर में चोरी, नगद और जेवरात समेत 5 लाख का माल पार, CCTV में कैद हुए बदमाश

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर के शंकर नगर स्थित भाजपा नेता धीरेंद्र राठौर के सूने मकान को चोरों ने निशाना बनाया है और नगदी रकम, सोने-चांदी के जेवरात सहित 5 लाख की चोरी की घटना को अंजाम दिया है. चोरी की घटना सीसीटीवी में कैद हुई है. मामले में सिटी कोतवाली पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है.

 



पुलिस के मुताबिक, भाजपा नेता धीरेंद्र राठौर, मकान में ताला लगाकर गांव गया था. जब काम करने वाली बाई घर पहुंची तो मकान का ताला टूटा हुआ देखा. इसके बाद भाजपा नेता धीरेंद्र राठौर को चोरी की जानकारी दी. घर के भीतर सामान बिखरा हुआ था और आलमारी में रखे साढ़े 4 लाख का सोने-चांदी के जेवर, 50 हजार नगद की चोरी हो गई थी. मामले की जानकारी सिटी कोतवाली पुलिस को दी गई. पुलिस ने अपराध पंजीबद्ध कर जांच की तो पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में मकान का ताला तोड़ते बदमाश कैद हुए हैं.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : बनाहिल की छात्राओं ने किया गौरवान्वित, टीसीएल स्नातकोत्तर महाविद्यालय जांजगीर में लहराया परचम, बढ़ाया श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल का मान

Related posts:

error: Content is protected !!