जल्द ही दुनिया से गायब हो जाएंगे स्मार्टफोन्स? दुनिया के सबसे अमीर शख्स ने कहा ये टेक्नोलॉजी लेगी जगह?

टेक्नोलॉजी और खासतौर पर स्मार्टफोन्स की दुनिया में काफी तेजी से बदलाव हो रहे हैं. फोन्स में आजकल AI की खूबियों पर खासा ध्यान दिया जा रहा है. बीते दिनों MWC 2024 के दौरान कई ऐसे फोन्स भी दिखाई दिए, जो मौजूदा फोन्स से काफी अलग थे. लेकिन, अभी भी ये सवाल बाकी है कि क्या आने वाले दिनों में ऐसी कोई टेक्नोलॉजी आ जाएगी जो स्मार्टफोन्स की जगह ले लेगी. इस बारे में दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क का मानना है कि ऐसा जल्द ही होगा और ये न्यूरालिंक के जरिए होगा.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय, श्री ऋषभ औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान एवं श्री ऋषभ इंस्टीट्यूट बनाहिल में देशभक्ति और उल्लास के साथ 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाया गया

एलन मस्क का मानना है कि न्यूरालिंक ब्रेन चिप्स भविष्य में फोन्स की जगह ले लेंगे. X में एक पोस्ट को रिप्लाई करते हुए उन्होंने लिखा है कि भविष्य में कोई फोन नहीं होगा, केवल न्यूरालिंक होगा. आपको बता दें कि एलन मस्क न्यूरालिंक के सीईओ भी हैं जो ब्रेन चिप तकनीक पर काम कर रही है. ये कंपनी 29 वर्षीय नोलैंड अर्बॉग पर पहला ह्यूमन ट्रायल भी कर रही है.
मस्क ने ऊपर कही बात एक पोस्ट की प्रतिक्रिया पर दी थी. इस पोस्ट में मस्क की एक AI-जनरेटेड पिक्चर है, जहां मस्क ने अपने माथे पर न्यूरल नेटवर्क डिजाइन के साथ एक फोन पकड़ा हुआ है और पूछा है कि क्या लोग अपने डिवाइस को विचारों के जरिए कंट्रोल करने के लिए न्यूरालिंक इंटरफेस इंस्टॉल करेंगे?

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय, श्री ऋषभ औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान एवं श्री ऋषभ इंस्टीट्यूट बनाहिल में देशभक्ति और उल्लास के साथ 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाया गया

https://x.com/iamnot_elon/status/1802440217707823151

पोस्ट पर काफी सारे लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. एक शख्स ने लिखा है कि ‘लव यू एलन. लेकिन भाई, मैं अपने दिमाग में कुछ भी नहीं इंस्टॉल करूंगा. यह मेरे लिए बिल्कुल भी सही नहीं है भाई. जबकि दूसरे ने लिखा, ‘यह बहुत ही अजीब होने वाला है.’

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय, श्री ऋषभ औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान एवं श्री ऋषभ इंस्टीट्यूट बनाहिल में देशभक्ति और उल्लास के साथ 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाया गया

Related posts:

error: Content is protected !!