सावन आया झूम के, चलिए आए घूम के…छत्तीसगढ़ में है ये 5 टूरिस्ट प्लेस मानसून को बनाएगा यादगार

खुटाघाट बांध बिलासपुर से 30 किलोमीटर दूर रतनपुर में स्थित है. यहां आप आसानी से अपने वाहन से पहुंच सकते हैं. यहां देखने के लिए सुंदर नजारे मिलेंगे. बारिश के मौसम में यह जगह और खूबसूरत हो जाती है. यहां आस-पास आपको खाने-पीने की छोटी दुकानें भी मिल जाएंगी. यह जगह फैमिली और दोस्तों के साथ जाने के लिए बेहतरीन है.

कोटा बांध बिलासपुर से कोटा मार्ग पर लगभग 35 किलोमीटर दूर है. यहां जाने का रास्ता बेहद आसान है. यहां पहुंचकर आपको सुंदर प्राकृतिक नजारे देखने को मिलेंगे. कोटा बांध में आप जहां तक देखेंगे, वहां तक आपको पानी नजर आएगा. बारिश में ये जगह और खूबसूरत हो जाती है. यहां आप फैमिली या दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने जा सकते हैं.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय, श्री ऋषभ औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान एवं श्री ऋषभ इंस्टीट्यूट बनाहिल में देशभक्ति और उल्लास के साथ 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाया गया

भैंसझार बांध बिलासपुर के बेहद नजदीक है. इसकी दूरी शहर से मात्र 20 किलोमीटर है. बिलासपुर रतनपुर मार्ग पर हाइवे से होते हुए आप यहां पहुंच सकते हैं. यह बांध बारिश के मौसम में देखने योग्य होता है. यहां आप अपना सारा सामान लेकर जा सकते हैं और यहीं खाना बना सकते हैं, साथ ही पिकनिक मना सकते हैं. बारिश में यहां जल का बहाव तेज होता है, इसलिए सावधानी बरतने की जरूरत है.

बिलासपुर से लगभग 55 किलोमीटर दूर रतनपुर के आगे बोईरपड़ाव गांव में खोंधरा नेचर कैंप है. यहां प्राकृतिक जल स्रोत के पास नगर निगम की ओर से कैंप बनाए गए हैं, जहां आप स्टे बूक कर सकते हैं. इसकी बुकिंग बिलासपुर निगम से ही होती है. यहां पहुंचने का रास्ता भी आपको पसंद आएगा, क्योंकि यहां आप जंगल के बीच से होकर जाते हैं. इस जगह पर आर प्राकृतिक नजारों का लुत्फ उठा सकते हैं.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय, श्री ऋषभ औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान एवं श्री ऋषभ इंस्टीट्यूट बनाहिल में देशभक्ति और उल्लास के साथ 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाया गया

दलहा पहाड़ सीपत रोड पर लगभग 35 किलोमीटर दूर स्थित है. यहां आप मुख्य मार्ग से कटकर जंगल के रास्ते होकर जाते हैं. इसलिए यह ट्रिप और मजेदार हो जाता है. यहां पहुंचकर आपको पहाड़ के ऊपर तक खड़ी चढ़ाई करनी होती है. एडवेंचर और ट्रेकिंग के प्रेमियों के लिए यह जगह स्वर्ग समान है. वहीं पहाड़ के ऊपर से जो नजर दिखाई पड़ता है, वह आपका दिल जीत लेगा.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय, श्री ऋषभ औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान एवं श्री ऋषभ इंस्टीट्यूट बनाहिल में देशभक्ति और उल्लास के साथ 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाया गया

Related posts:

error: Content is protected !!