JanjgirChampa Arrest : हमले का फरार आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक हिरासत में, एक अन्य आरोपी की पहले हो चुकी है गिरफ्तारी

जांजगीर-चाम्पा. पामगढ़ पुलिस ने चाकू से हमला करने वाले फरार आरोपी को गिरफ्तार किया है. आरोपी डिलेश्वर मिरी, बिलासपुर जिले का रहने वाला है. मामले में पहले भी 1 आरोपी गुड्डा उर्फ नूतन लहरे की गिरफ्तारी की जा चुकी है.

 



पुलिस के मुताबिक, 11 अप्रेल को देवरी गांव के रहने वाले अंजोर सिंह, रिश्तेदार के शादी में ससहा गांव गया था. इसी दौरान 2 व्यक्ति बाइक से पहुंचे और शराब दुकान के पास मारपीट की बात कही. इसके बाद दोनों आरोपी चाकू से अंजोर सिंह पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया. इससे अंजोर सिंह को गंभीर चोट आई और उसे बिलासपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया.

इसे भी पढ़े -  ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल में साइबर सिक्योरिटी एवं अवेयरनेस प्रोग्राम आयोजित, विद्यार्थियों को साइबर अपराधों से बचाव के बताए उपाय

मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 324, 323, 294, 506, 34 के तहत मामला दर्ज किया, फिर 1 आरोपी गुड्डा उर्फ नूतन लहरे की गिरफ्तारी की गई, वहीं दूसरा आरोपी डिलेश्वर मिरी फरार था, जिसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Child Rape Accused Arrest : 8 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाला 55 वर्षीय आरोपी बुजुर्ग गिरफ्तार, भेजा गया जेल...

Related posts:

error: Content is protected !!