Sakti Fraud Arrest : नौकरी लगाने के नाम पर 6 लाख 60 हजार रुपये की ठगी करने वाली युवती बिलासपुर से गिरफ्तार, बाराद्वार पुलिस की कार्रवाई

सक्ती. बाराद्वार पुलिस ने नौकरी के नाम पर ठगी करने वाली युवती को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है. आरोपी युवती ने नौकरी लगाने के नाम पर 6 लाख 60 हजार रुपये की ठगी की है.

 



पुलिस के मुताबिक, धनेलीभाठा और डूमरपारा के रहने वाले दीपक कुमार बरेठ एवं महिला पूर्णिमा कर्ष ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि अर्जुनी गांव की रहने वाली उषा गोंड़ के द्वारा नौकरी लगाने के नाम पर दोनों से फोन पे के माध्यम से एवं नगदी 6 लाख 60 हजार रुपए की ठगी की थी. पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध BNS की धारा 420 के तहत अपराध दर्ज कर जांच की थी.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : अवरीद में 9 लाख लागत से बनेगा सामुदायिक भवन, विधायक निधि से स्वीकृत कार्य का विधायक ब्यास कश्यप ने किया भूमिपूजन...ग्रामीणों ने सामुदायिक भवन के लिए विधायक का जताया आभार...

जांच में पता चला कि ठगी के बाद उषा गोंड़ बिलासपुर में किराए के मकान में रह रही है. इसके बाद पुलिस ने दबिश दी और युवती को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े ने FCRA संशोधन विधेयक 2026 पर JPC की पहली बैठक में लिया हिस्सा

Related posts:

error: Content is protected !!