Sakti Big Breaking : पति-पत्नी की हत्या, अज्ञात बदमाशों के द्वारा धारदार हथियार से किया गया कत्ल, पुलिस कर रही जांच

सक्ती. मालखरौदा थाना क्षेत्र के मुक्ता गांव में घर में सो रहे पति-पत्नी की धारदार हथियार से अज्ञात बदमाशों के द्वारा हमला कर हत्या की गई है. मौके पर पुलिस के टीम पहुंची है और मामले की जांच कर रही है.

 



पुलिस के अनुसार, मगन गबेल और उसकी पत्नी बुधवार बाई गबेल घर में सो रहे थे. इसी दौरान अज्ञात बदमाशों के द्वारा घर में घुसकर धारदार हथियार से गर्दन और सिर पर हमला कर हत्या कर दी गई है. फिलहाल, मामले की जांच पुलिस कर रही है और डॉग स्क्वायड के साथ ही फोरेंसिक टीम को भी बुलाई गई है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Akaltara Accident : अकलतरा में मुर्गी से भरे पिकअप वाहन ने बाइक सवार 2 व्यक्ति को मारी ठोकर, दोनों को आई चोट, अस्पताल में इलाज जारी, जुर्म दर्ज
error: Content is protected !!