Janjgir Wife Murder : तालाब में महिला की लाश मिलने का मामला, पति ही निकला पत्नी का कातिल, पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में लिया… ये थी हत्या की वजह… डिटेल में पढ़िए…

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर क्षेत्र के पुटपुरा गांव के तालाब में महिला की लाश मिलने के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है. आरोपी पति भरतलाल राठौर ने ही अपनी पत्नी के गले में ईंट बांधकर तालाब में उसे डूबो दिया था. वह आए दिन के झगड़े से परेशान था. हत्या के खुलासे के बाद सिटी कोतवाली पुलिस ने जुर्म दर्ज कर आरोपी पति भरतलाल राठौर हिरासत में ले लिया है.

 



दरअसल, पुटपुरा गांव की सरस्वती राठौर और उसके पति भरतलाल राठौर के बीच आए दिन झगड़ा होता था. इससे परेशान होकर 16 अक्टूबर की रात पति भरतलाल, उसे तालाब के पास लेकर गया और उसके गले में 2 ईंट बांधकर अपनी पत्नी को तालाब में डुबो दिया. पति ने दूसरे दिन 17 अक्टूबर की शाम को सिटी कोतवाली थाना में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी, फिर 18 अक्टूबर की सुबह तालाब में पत्नी सरस्वती राठौर की लाश मिली थी. फिर मौके पर पहुंचकर पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया था, तब पत्नी के शव के गले में 2 ईंट बंधी मिली थी.

इसे भी पढ़े -  Janjgir Arrest : BDG ऑनलाइन सट्टा ऐप चलाने वाला मास्टमाइंड गिरफ्तार, महाराष्ट्र से हुई गिरफ्तारी, 6 आरोपियों की पहले हो चुकी है गिरफ्तारी...

घटना की परिस्थिति को देखते हुए पुलिस को मामला हत्या का लगा था. पति ने शुरुआती पूछताछ में झगड़ा होने की जानकारी दी थी और खाना ख़ाकर रात के वक्त पत्नी के कहीं चले जाने की जानकारी दी थी. मौके पर FSL की टीम भी पहुंची थी और जांच की थी. इधर, पीएम रिपोर्ट में महिला की मौत को सस्पेक्ट बताया गया था. इसके बाद, पुलिस ने पति भरतलाल राठौर से पूछताछ की तो हत्या का खुलासा हो गया. उसने बताया कि पत्नी के गले में ईंट बांधकर उसे तालाब में डूबो दिया था.

इसे भी पढ़े -  Nawagarh News : छग शासन के माटी कला बोर्ड अध्यक्ष शंभूनाथ चक्रवर्ती का केरा गांव में भव्य स्वागत, भाजपा मंडल अध्यक्ष लोकेश शुक्ला के निवास पर हुआ आगमन

घर में रोज-रोज के झगड़े से पति परेशान था, इसलिए उसने अपनी पत्नी को रास्ता से हटाने की प्लानिंग की, लेकिन अपराध छिपता नहीं और तालाब में पत्नी की डेडबॉडी मिलने के बाद पति की संगीन वारदात भी उजागर हो गई. फिलहाल, सिटी कोतवाली पुलिस ने हत्या का जुर्म दर्ज किया है और आरोपी पति भरतलाल राठौर को हिरासत में ले लिया है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Baloda Big News : सड़क किनारे गड्ढे में शव मिलने का मामला, पहचान होने पर दफन शव को बाहर निकलवाया गया, जांच में जुटी बलौदा पुलिस...

Related posts:

error: Content is protected !!