शेल्टर होम में महीनेभर में 14 लोगों की मौत से मचा हड़कंप, सरकार ने 48 घंटे के भीतर मांगी रिपोर्ट

Delhi Shelter Home Deaths : राजधानी दिल्ली रोहिणी में सरकार के शेल्टर होम आशा किरण में मानसिक रूप से बीमार 14 लोगों की मौत की खबर सामने आने के बाद हड़कंप मच गया है। वहीं अब इस पूरे मामले में सीएम अरविंद केजरीवाल सरकार ने एसीएस राजस्व को मजिस्ट्रेट जांच शुरू करने और 48 घंटे के भीतर रिपोर्ट देने का निर्देश दिया.

 



 

 

 

दरअसल, दिल्ली के आशा किरण होम में हुई मौत के मामले में मंत्री आतिशी ने कहा कि, ये मौतें कथित तौर पर स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं और कुपोषण की वजह से बताई जा रही है। इससे पता चलता है कि बच्चों को उचित सुविधाएं नहीं मिल पा रही है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि, यह एक बहुत ही गंभीर मुद्दा है और इसकी गहन जांच की जानी चाहिए ताकि इन बच्चों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए ऐसे सभी केयर होम की स्थिति में सुधार करने के लिए पूरी व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए कठोर कदम उठाए जा सकें।

इसे भी पढ़े -  Malkharoda News : जनपद पंचायत मालखरौदा परिवार ने मनाई अपनों के साथ दीपावली, जपं अध्यक्ष कवि वर्मा ने भृत्यों को शॉल, श्रीफल, मिठाई भेंट कर किया सम्मानित, भृत्यों के चेहरे खिले...जपं उपाध्यक्ष रितेश साहू सहित अन्य सदस्य भी रहे मौजूद...

 

 

 

वहीं इस पूरे मामले में राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने कहा है कि रोहिणी के आशा किरण होम के लिए फैक्ट फाइंडिंग टीम भेज रहे हैं। यह टीम सभी संबंधित अधिकारियों से मुलाकात करेगी और इन मौतों का कारण पता लगाने की कोशिश करेगी।

इसे भी पढ़े -  Malkharoda News : जनपद पंचायत मालखरौदा परिवार ने मनाई अपनों के साथ दीपावली, जपं अध्यक्ष कवि वर्मा ने भृत्यों को शॉल, श्रीफल, मिठाई भेंट कर किया सम्मानित, भृत्यों के चेहरे खिले...जपं उपाध्यक्ष रितेश साहू सहित अन्य सदस्य भी रहे मौजूद...

Related posts:

error: Content is protected !!