Actor Murder: इस मशहूर अभिनेता की सरेआम हत्या, उपद्रवियों ने पिता को भी उतारा मौत के घाट, जानें कहां हुई वारदात

ढाका: बांग्लादेश में आरक्षण को लेकर पिछले कई दिनों से जारी हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है। प्रदर्शनकारी अब राजनीतिक नेताओं के साथ-साथ कलाकारों और अन्य विधाओं के हस्तियों को निशाना बना रहे हैं। इसी बीच अब एक और बड़ी खबर सामने आई है। यहां अभिनेता शान्तो खान और उनके पिता की भीड़ ने पीट पीटकर की हत्या कर दी। अभिनेता शान्तो खान के पिता सलीम खान चांदपुर सदर उपजिला के लक्ष्मीपुर मॉडल यूनियन परिषद के अध्यक्ष थे। वह एक फिल्म निर्माता और निर्देशक भी थे। उनकी हत्या के बाद अब सिनेमा जगत में शोक की लहर है।



इसे भी पढ़े -  Sakti News : वेदांता पावर की ‘आरोग्य परियोजना’ से 1500 जरूरतमंदों को मिली प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधाएं, शिविरों के जरिए नागरिकों को स्वास्थ्य के प्रति बनाया जा रहा जागरूक

 

 

 

 

Actor Murder मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो शांतो खान और उनके पिता सलीम सोमवार दोपहर अपने घर से कही जा रहे थे। इसी दौरान उपद्रवियों ने हमलावरों ने सलीम खान और शांतो खान पर हमला कर दिया। दोनों पर उपद्रवियों ने एक के बाद एक कई बार लाठी और डंडों से वार कर दिया। उपद्रवियों के इस हमले में दोनों की मौत हो गई।

 

 

 

 

अवैध रेत उत्खनन मामले में जेल जा चुके थे सलीम
सलीम खान और उनके बेटे पर केस दर्ज है। चांदपुर समुद्री सीमा पर पद्मा-मेघना नदी में अवैध रूप से रेत खनन के लिए सलीम को दोषी ठहराया गया था। वह इसके लिए जेल भी जा चुके थे। फिलहाल, उनके खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक आयोग में मामला भी चल रहा था। भ्रष्टाचार निरोधक आयोग ने उनके बेटे शांतों खान के खिलाफ भी 3.25 करोड़ की अवैध संपत्ति अर्जित करने में शामिल होने के आरोप में केस दर्ज किया था। शांतो पर समय पर संपत्ति की घोषणा नहीं करने और अवैध संपत्ति अर्जित करने का भी आरोप था।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : वेदांता पावर की ‘आरोग्य परियोजना’ से 1500 जरूरतमंदों को मिली प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधाएं, शिविरों के जरिए नागरिकों को स्वास्थ्य के प्रति बनाया जा रहा जागरूक

error: Content is protected !!