Accident News : कैंटर और बाइक की आमने-सामने भीषण भिड़ंत, मां, बेटा और पुत्री की मौत

आगरा. डौकी थाना क्षेत्र के नगला देवहंस में फतेहाबाद रोड पर बुधवार सुबह कैंटर ने बाइक सवार मां-बेटी और बेटे को रौंद दिया। दुर्घटना में बाइक सवार तीनों लोगों की म़ृत्यु हो गई। हादसे के बाद जुटे ग्रामीणों ने हंगामा कर दिया। पुलिस ने लोगों को समझाकर मामला शांत कराया। मरने वाले हरीपर्वत के खंदारी स्थित आजाद नगर के रहने वाली कलावती उनकी बेटी अंजली और बेटा आशीष थे

 



खंदारी के रहने वाले थे तीनों
घटना बुधवार सुबह 11:15 बजे की है। डौकी के नगला देवहंस के पास फतेहाबाद की ओर जा रही कैंटर ने सामने से आते बाइक सवार तीन लोगों को रौंद दिया। बाइक पर दो महिलाएं और युवक थे। मौके पर जुटे ग्रामीणों ने पुलिस की मदद से तीनों को गंभीर हालत में सीएचसी फतेहाबाद भेजा। यहां पर चिकित्सकाें ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। बाइक सवार आगरा से फतेहाबाद की ओर जा रहे थे।

इसे भी पढ़े -  Malkharoda News : जनपद पंचायत मालखरौदा परिवार ने मनाई अपनों के साथ दीपावली, जपं अध्यक्ष कवि वर्मा ने भृत्यों को शॉल, श्रीफल, मिठाई भेंट कर किया सम्मानित, भृत्यों के चेहरे खिले...जपं उपाध्यक्ष रितेश साहू सहित अन्य सदस्य भी रहे मौजूद...

इंस्पेक्टर जय नारायण सिंह ने बताया मरने वाले मां-बेटी और बेटे हैं। तीनों की पहचान कलावती उनकी बेटी अंजली और बेटे आशीष के रूप में हुई है। वह खंदारी स्थित आजाद नगर के रहने वाले थे।

पुलिस मौके पर पहुंची
वहीं, दुर्घटना के बाद चालक कैंटर छोड़कर भाग गया। हादसे से आक्रोशित ग्रामीणों ने हंगामा कर जाम लगाने का प्रयास किया। पुलिस ने लोगाें को शांत कराया। इंस्पेक्टर डौकी जय नारायण सिंह ने बताया कि स्वजन की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। हादसे के बाद भागते चालक को कैंटर समेत पकड़ लिया गया है।

इसे भी पढ़े -  Malkharoda News : जनपद पंचायत मालखरौदा परिवार ने मनाई अपनों के साथ दीपावली, जपं अध्यक्ष कवि वर्मा ने भृत्यों को शॉल, श्रीफल, मिठाई भेंट कर किया सम्मानित, भृत्यों के चेहरे खिले...जपं उपाध्यक्ष रितेश साहू सहित अन्य सदस्य भी रहे मौजूद...

Related posts:

error: Content is protected !!