Chhattisgarh : राष्ट्रीय खेल दिवस पर खेल अलंकरण समारोह का होगा आयोजन, राज्य के 100 खिलाड़ियों को मिलेगा सम्मान

रायपुर. छत्तीसगढ़ के उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सम्मानित करने के लिए 29 अगस्त को राज्य खेल अलंकरण पुरस्कार दिया जाएगा। इसी दिन राष्ट्रीय खेल दिवस भी मनाया जाता है। सरकार की ओर से इसके लिए सूचना भी जारी की गई है। हालांकि इस समारोह में वर्ष 2021-22 और 2022-23 के लिए पुरस्कार दिए जाएंगे।

 



दरअसल पूर्व की कांग्रेस सरकार के दौरान अलंकरण समारोह का आयोजन समय पर नहीं हो पाया था। जिसके कारण खिलाड़ियों नें काफी मायूसी थी। इससे पहले इसी साल 2019-20 और 2020-21 के लिए अलंकरण दिए गए थे। खेल विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक, लगभग 100 खिलाड़ियों को खेल अलंकरण दिए जाएंगे।

इसे भी पढ़े -  Janjgir Big Update : महिला को बंधक बनाकर दिनदहाड़े 10 लाख की लूट, पुलिस ने आरोपी का स्केच जारी किया, बनाई गई है पुलिस की विशेष टीम... देखिए बदमाश का स्केच...

हालांकि उत्कृष्ट खिलाड़ियों की घोषणा अभी नही होगी। खेल संचालक तनुजा सलाम के अनुसार उत्कृष्ट खिलाड़ी के चयन के लिए सीएम विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में एक कमेटी का गठन कर दिया गया है। जल्द ही कमेटी की बैठक में इस संबंध में निर्णय लिया जाएगा।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Big Breakilng : प्रशिक्षु SI समेत 6 पुलिसकर्मी सस्पेंड, सारागांव थाना में थे पदस्थ, SP ने आदेश जारी किया... शराब तस्कर को रुपये लेकर छोड़ने का आरोप... SP ने कहा, 'जांच में तथ्य मिला तो होगी FIR, DSP करेंगी जांच'

Related posts:

error: Content is protected !!