Champa Thief : पेट्रोल पंप में खड़े 2 ट्रेलर वाहन की 4 बैटरी की हुई चोरी अज्ञात चोरों के खिलाफ चांपा थाना में जुर्म दर्ज

जांजगीर-चाम्पा. चांपा थाना क्षेत्र के कोसमंदा गांव और घठोली चौक के मध्य पेट्रोल पंप में खड़े 2 ट्रेलर वाहन की 4 बैटरी की चोरी का मामला सामने आया है. पुलिस ने बैटरी की चोरी करने वाले अज्ञात चोरों के खिलाफ BNS की धारा 303(2) के तहत जुर्म दर्ज किया है और जांच में जुटी हुई है.

 



पुलिस के मुताबिक, वाहन मालिक सेहुल पटेल ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया है कि वाहन चालको के द्वारा वाहन को कोसमंदा गांव और घठोली चौक के मध्य पेट्रोल पंप में खड़े कर अपने-अपने घर चला गया था और वाहन में GPS लगा है.

इसे भी पढ़े -  Raigarh News : जनऔषधि केंद्र में 50 से 90 प्रतिशत तक कम कीमत पर गुणवत्तापूर्ण जेनेरिक दवाएं उपलब्ध, मेडिकल कॉलेज परिसर स्थित केन्द्र का जिला पंचायत सीईओ ने किया निरीक्षण

जब सुबह वाहन मालिक सेहूल पटेल ने मोबाइल से देखा तो GPS का तार कटा दिख रहा था. इसके बाद वाहन मालिक, पेट्रोल पंप में खड़े वाहन के पास गया तो देखा कि वाहनों की दो-दो नग बैटरी को कोई अज्ञात चोर चोरी करके ले गया था. पुलिस ने बैटरी की चोरी करने वाले अज्ञात चोरों के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है और जांच में जुटी हुई है.

इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : वन विभाग में बड़ा फेरबदल, 64 वन अधिकारियों का हुआ ट्रांसफर, किन्हें कहां मिली जिम्मेदारी... देखिए पूरी सूची....

Related posts:

error: Content is protected !!