CG News : साइन करने के बदले छात्रा से अश्लील हरकत, इस कॉलेज के प्राचार्य पर लिया गया ये बड़ा एक्शन

CG News : साइन करने के बदले छात्रा से अश्लील हरकत, इस कॉलेज के प्राचार्य पर लिया गया ये बड़ा एक्शन

 



रामानुजगंज. छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में स्थित रामानुजगंज शासकीय लरंगसाय कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य आर.बी. सोनवानी पर छेड़छाड़ के आरोपों के बाद बड़ा एक्शन लिया गया है। मीडिया में आने के बाद PG कालेज से उन्हें हटा दिया गया है। उनकी जगह रोस लिली बड़ा को अब प्राचार्य बनाया गया है। बीतें दिनों कॉलेज की एक छात्रा ने उन पर छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया था, जिसके बाद उनके उपर यह एक्शन लिया गया है।

इसे भी पढ़े -  Kisaan School Independence Day : देश के पहले किसान स्कूल बहेराडीह में ध्वजारोहण करेंगे BSF जवान रंजीत भारद्वाज

छात्रा ने आरोप लगाया था कि उन्हें एक आवेदन पर प्रिंसिपल से हस्ताक्षर कराना था। उन्होंने प्राचार्य से हस्ताक्षर के लिए कहा तो बदले में उनसे घर पर बुलाने लगा। इतना ही नहीं गंदे इशारे भी करने लगा। छात्रा ने रामानुजगंज थाने में इसकी रिपोर्ट दर्ज कराई थी। गौरतलब है कि यह पहला मौका नहीं है जब प्रभारी प्राचार्य पर इस तरह के आरोप लगे हैं। इससे पहले भी उनके ऊपर गंभीर आरोप लगे थे।

इसे भी पढ़े -  Kisaan School Pratibha Samman : किसान स्कूल में वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू की स्मृति में 'प्रतिभा सम्मान समारोह' 15 अगस्त को, एडिशनल एसपी और एसडीएम समेत अन्य अफसर होंगे अतिथि...
error: Content is protected !!