CG NEWS : देवताओं की अदालत में डॉक्टर पठान देवता की भी होगी पेशी, अंडे खाकर हो जाते हैं खुश, जानिए कहां लगती है देवी-देवताओं की कोर्ट

केशकाल. तेलीन सती मांई मंदिर के समीप व टाटामारी पर्यटन मार्ग में स्थित भंगाराम देवी दरबार पर आज देवी देवता का मेला लगेगा। आदिम संस्कृति में कई ऐसी है व्यवस्थाएं हैं, जिनकी हम कल्पना भी नहीं कर सकते हैं। जिन देवी देवताओं की पूरी आस्था के साथ पूजा अर्चना की जाती है उन्हीं देवी देवताओं को भक्तों की शिकायत के आधार पर सजा भी मिलती है।



बताया जाता है कि यहां पर देवी देवताओं से वर्ष भर में किए गए कार्यों का हिसाब किताब लेखा-जोखा होता है। इतना ही नहीं देवी देवताओं को उनके कर्मों के अनुसार सजा सुनाई भी जाती है। जिस तरह से शासकीय कर्मचारियों को निलंम्बन -बर्खास्तगी और गंभीर अक्षम्य अपराध पर सजा-ए-मौत की सजा सुनाई जाता है, ठीक उसी प्रकार से यंहा देवी देवताओं को भी दोष सिद्ध होने पर अपराध अनुकूल सजा का सामना करना पडता है। जो देवताओं के कार्य ठीक रहने पर उसे उच्च कोटी का दर्जा दिया जाता है।

इसे भी पढ़े -  Farmer Problem : बदहाल फरसवानी-लखाली नहर से होगी सैकड़ो गांव के खेतों की सिंचाई, बरसात में पानी के दबाव में कभी भी फूट सकती है जर्ज़र नहर

मिली जानकारी के अनुसार टाटामारी पर्यटन मार्ग में स्थित भंगाराम देवी दरबार में हर साल भादो माह के कृष्णपक्ष के दिन भादो जातरा का आयोजन किया जाता है। 10 मोड़ों के सर्पीलाकार कहे जाने वाली घाटी के ऊपर देवी देवताओं का मेला लगा है। जातरा के पहले 6 शनिवार को सेवा (विशेष पूजा) की जाती है और सातवें अंतिम शनिवार को जातरा का आयोजन होता है।

इस जातरा के दिवस क्षेत्र के नौ परगना के देवी देवताओं के अलावा पुजारी, सिरहा, गुनिया, मांझी, गायता मुख्या भी बड़ी संख्या में शामिल होते है। यह मेला शनिवार के दिन ही लगता है, क्षेत्र के विभिन्न देवी देवताओं का भंगाराम मांई के दरबार में अपनी हाजरी देना अनिवार्य होता है। जात्रा के दिन भंगाराम मांई के दरबार पर महिलाओं का आना प्रतिबंधित होता है।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Attack Arrest : हत्या की नीयत से प्राणघातक हमला करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया गया, मुलमुला पुलिस की कार्रवाई... Video

यहां सभी देवी देवताओं को फुल पान सुपारी मुर्गा बकरा बकरी देकर प्रसन्न किया जाता है। वहीं भंगाराम मांई की मान्यता मिले बिना किसी भी नए देव की पूजा का प्रावधान नहीं है। यहां पर महाराष्ट्र के डॉक्टर पठान देवता भी हैं, जिन्हें डॉक्टर खान देवता कहा जाता है। उन्हे भी प्रसन्न करने के लिए अण्डे दिये जाते हैं। देवी देवताओं के मेला में क्षेत्र व दूरदराज के लोग भी काफी संख्या में उपस्थित होते हैं।

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने आबकारी प्रकरणों में जब्त 21 वाहनों को राजसात किया

error: Content is protected !!