आखिर क्या है Turbo CNG टेक्नोलॉजी, क्या इससे बदल जाएगा ड्राइविंग करने का अहसास, जाने पूरा डिटेल

कार निर्माता कंपनी टाटा मोटर्स भारत में नई-नई टेक्नोलॉजी के साथ गाड़ियां लॉन्च कर रही हैं। कंपनी डिजाइन से इनोवेशन पर काम कर रही है। टाटा मोटर्स ही पहली कंपनी है जिसने Dual CNG टैंक के साथ कारों को बाजार में उतारा था।

 



 

 

जिसके बाद हुंडई मोटर इंडिया ने भी डबल CNG टैंक के साथ कारें लॉन्च कर दी हैं। टाटा मोटर्स यहीं रुकने वाली नहीं है, अब कंपनी पहली बार टर्बो CNG कार लेकर आ रही है। Nexon पहली एसयूवी होगी जिसमे इस टेक्नोलॉजी को शामिल किया जाएगा। आइये जानते नॉर्मल CNG कार की तुलना में टर्बो CNG कार में क्या फर्क होगा ? और ये कितनी अलग होगी।

 

 

 

टर्बो CNG क्या है ?
आसान भाषा में आपको बताते है नॉर्मल कारों में CNG टैंक लगने के बाद माइलेज तो अच्छी मिल जाती है लेकिन जब बात पावर की आती है तो यहां मामला हल्का पड़ जाता था। गाड़ी चलाते समय पावर की कमी महसूस होती है अब ऐसे में पावर और टॉर्क में कमी न आए, इसके लिए टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ CNG किट को लगाया जा रहा है। अब ऐसा करने से पावर और माइलेज में कमी नहीं होती।

इसे भी पढ़े -  Raigarh Police Gambling Arrest : दो जुआ फड़ों से जुआ खेलते 29 जुआरी गिरफ्तार, जुआरियों के पास से 9 लाख नगदी जब्त, 'ऑपरेशन अंकुश' के तहत रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई... पढ़िए पूरी खबर...

 

 

 

कीमत में फर्क
टर्बो CNG इंजन के साथ ही कार की कीमत में भी फर्क देखने को मिल सकता है। नॉर्मल CNG कार की कीमत और टर्बो CNG कार की कीमत 60 से 80 हजार रुपये की बढ़ोतरी हो सकती है। आपको बता दें की जल्द ही टाटा अपनी Nexon टर्बोचार्ज्ड इंजन CNG किट के साथ लॉन्च करेगी। इसी के साथ Nexon दुनिया की पहली CNG एसयूवी होगी जो टर्बोचार्ज्ड इंजन के साथ आएगी।

 

 

 

टर्बो CNG में मिल सकती है इतनी पावर
Nexon में जिस CNG इंजन को शामिल किया जायेगा वो 1.2 लीटर, 3 सिलेंडर Turbocharge पेट्रोल इंजन होगा। जो 120PS की पावर और 170 Nm का टॉर्क देगा। खास बात ये है इसमें आपको मैन्युअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स की सुविधा मिलेगी। माइलेज को लेकर अभी तक कोई खुलासा नहीं किया गया है। इस इंजन के साथ पावर में कमी महसूस नहीं होगी। आपको बता कि टाटा iCNG के नाम से कारें बेच रही है।

इसे भी पढ़े -  Pamgarh News : विधानसभा स्तरीय युवा संवाद एवं छात्र प्रतिस्पर्धा संपन्न, "लोकतंत्र बचाओ-भीड़तंत्र भगाओ, लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ" विषय पर युवाओं ने किया चिंतन, भाजयुमो जिलाध्यक्ष आकाश सिंह के नेतृत्त्व में किया गया आयोजन...

 

 

 

टाटा के बाद मारुति और हुंडई भी रेस में
टाटा टर्बो CNG कार के बाद मारुति सुजुकी और हुंडई भी इस रेस में शामिल हो सकती है। CNG कारों के लिए यह टर्बो टेक्नोलॉजी किसी वरदान से कम नहीं हो सकती। जो ग्राहक CNG कार से भी हाई परफॉरमेंस की उम्मीद करते हैं उन्हें फायदा होगा।

 

 

 

क्या आपको करना चाहिए टर्बो CNG कार का इंतजार ?
अगर आप एक नॉर्मल CNG कार चला रहे हैं और आपको पावर से कोई लेना देना नहीं है तो टर्बो इंजन वाली CNG कार आपके लिए नहीं है… ये ऐसे ग्राहकों को टारगेट करेगी जिन्हें ड्राइविंग के दौरान ज्यादा पावर चाहिए। जल्दी ही नए मोडल की घोषणा कर दी जायेगी और कीमत का भी खुलासा होगा।

इसे भी पढ़े -  Pamgarh News : विधानसभा स्तरीय युवा संवाद एवं छात्र प्रतिस्पर्धा संपन्न, "लोकतंत्र बचाओ-भीड़तंत्र भगाओ, लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ" विषय पर युवाओं ने किया चिंतन, भाजयुमो जिलाध्यक्ष आकाश सिंह के नेतृत्त्व में किया गया आयोजन...

Related posts:

error: Content is protected !!