JanjgirChampa Arrest : शराब दुकान के पास चखना दुकान से 15 हजार लेकर भागने वाले कार सवार 2 आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा क्षेत्र के तरौद गांव की शराब दुकान के पास चखना दुकान से 15 हजार लेकर भागने वाले कार सवार 2 आरोपी अमन शर्मा और आनंद सिंह को गिरफ्तार किया है. दोनों आरोपी, अमोरा गांव के रहने वाले हैं. पुलिस ने BNS की धारा 296, 304 ( 2 ), 3 ( 5 ) के तहत जुर्म दर्ज किया है.

 



दरअसल, तरौद गांव की शराब दुकान के पास बसंत यादव की चखना दुकान है. यहां कार में सवार 2 युवक आए और 15 हजार रुपये लेकर भाग गए. रिपोर्ट पर पुलिस ने जांच शुरू की और CCTV की जांच की. इसके बाद दोनों आरोपी की पहचान अमन शर्मा और आनंद सिंह के रूप में हुई. इसके बाद अकलतरा पुलिस ने दोनों आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस पर स्वयंसेवकों ने दिया राष्ट्र निर्माण का संदेश, अकलतरा आईसेक्ट सेंटर में गूंजा स्वच्छता का संदेश, स्वयंसेवकों की रैली ने जीता सबका दिल, सेवा संकल्प अभियान में सृजन की झलक, छात्र-छात्राओं ने कबाड़ से गढ़ा कमाल...

Related posts:

error: Content is protected !!