JanjgirChampa Attack : छात्र ने अपने साथ पढ़ने वाले छात्र पर ब्लेड से हमला किया, घायल छात्र अस्पताल में भर्ती

जांजगीर-चाम्पा. पामगढ़ में छात्र ने अपने साथ पढ़ने वाले छात्र पर ब्लेड पर हमला कर दिया. हमले से छात्र अरमान टण्डन के हाथ की कलाई में चोट लगी है. घायल छात्र को पामगढ़ अस्पताल में भर्ती किया गया है. मामले में पुलिस द्वारा जांच की जा रही है.

 



दरअसल, दोनों छात्र पामगढ़ के निजी स्कूल में पढ़ते हैं. दोनों में एक साल पहले भी झगड़ा हुआ था. पुरानी रंजिश पर सुबह विवाद हुआ, फिर पुलिस के हस्तक्षेप के बाद दोनों छात्र चले गए थे. बाद में, पानी टंकी के पास छात्र अरमान टण्डन पर दूसरे छात्र ने ब्लेड से हमला कर दिया. हमले से छात्र अरमान के हाथ की कलाई में चोट आई है.

इसे भी पढ़े -  Kisaan School : दीपावली की सजावट में कभी खास पहचान रखने वाला जंगली पीला गेंदा विलुप्ति के कगार पर, किसान स्कूल के संचालक ने दिलाई नई पहचान, संचालक दीनदयाल यादव के प्रयासों को मिली राष्ट्रीय पहचान, भारत सरकार के पौधा किस्म एवं कृषक अधिकार संरक्षण प्राधिकरण ने 11 जुलाई 2024 को जारी किया 2150 पंजीयन क्रमांक, वर्ष 2016 में संरक्षण एवं पंजीयन के लिए किया था आवेदन

Related posts:

error: Content is protected !!