JanjgirChampa Bike Thief : बाइक एजेंसी के वर्कर की लापरवाही से बाइक हुई चोरी, युवक बाइक लेकर आया था सर्विसिंग कराने, थाना में FIR दर्ज

जांजगीर-चाम्पा. बलौदा में बाइक एजेंसी में सर्विसिंग कराने आएं युवक की बाइक की चोरी अज्ञात चोर ने कर ली है. पुलिस ने मामले में चोर में खिलाफ BNS की धारा 303 (2) के तहत जुर्म दर्ज किया है.



पुलिस के मुताबिक, दीपक श्रीवास ने बताया कि वह अपनी बाइक को सर्विसिंग कराने बलौदा के एजेंसी में लेकर आया था, जहां वर्कर बाइक को टेस्ट करने के लिए चलाने लेकर गया था. वापस आकर बाइक को रोड किनारे खड़ी करके बिना बाइक से चाबी निकाले आ गया. उतने में एक युवक, बाइक को चालू करके भाग गया.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय में विश्व पृथ्वी दिवस मनाया गया, पर्यावरण संरक्षण के प्रति छात्र-छात्राओं को किया गया जागरूक, पर्यावरण को स्वच्छ रखने ली गई शपथ

पुलिस ने मामले में अज्ञात चोर के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है और पतासाजी करने में जुटी हुई है.

error: Content is protected !!