Janjgir Big News : युवक ने घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली, परिजन का आरोप, ‘3 युवकों द्वारा मारपीट करने से आहत होकर की खुदकुशी’, पुलिस ने कहा…

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर के वार्ड 20 में युवक ने घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है. मामले में परिजन ने 3 युवकों द्वारा मारपीट करने का आरोप लगाया है और इसी के चलते युवक ने खुदकुशी की है. पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर शव का पोस्टमार्टम कराया है. मामले में पुलिस ने जांच की बात कही है.

 



परिजन ने बताया कि युवक प्रकाश महानंद, दोस्तों के साथ घूमने निकला था, तभी 3 युवकों ने उससे मारपीट की और धमकी दी. शरीर पर मारपीट के निशान भी हैं. इस घटना के बाद युवक प्रकाश ने फांसी लगाकर खुदकुशी की है. परिजन ने न्याय की गुहार लगाई है और मारपीट करने वाले युवकों पर कार्रवाई करने की मांग की है. इधर पुलिस का कहना है कि मर्ग कायम कर जांच की जा रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : बनाहिल की छात्राओं ने किया गौरवान्वित, टीसीएल स्नातकोत्तर महाविद्यालय जांजगीर में लहराया परचम, बढ़ाया श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल का मान

Related posts:

error: Content is protected !!