JanjgirChampa Big News : थाना से दुष्कर्म का आरोपी फरार, नाबालिग का अपहरण और दुष्कर्म के आरोप में किया था गिरफ्तार, सुरक्षा ड्यूटी में तैनात किए गए थे 2 आरक्षक

जांजगीर-चाम्पा. बम्हनीडीह पुलिस ने नाबालिग का अपहरण कर दुष्कर्म करने के आरोप में रमेश सिदार को गिरफ्तार कर थाना में रखा था और उसकी सुरक्षा में 2 आरक्षक को ड्यूटी में तैनात किए गए थे. इस दौरान ड्यूटी में तैनात दोनों आरक्षक को चकमा देकर खाना खाने के दौरान आरोपी रमेश सिदार, थाना से फरार हो गया है. पुलिस ने फरार आरोपी रमेश सिदार के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है और उसकी तलाश में जुटी हुई है.

 



इसे भी पढ़े -  Janjgir News : हरिलीला ट्रस्ट के आयोजन ‘भक्ति राग जांजगीर’ में शामिल होंगे केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, 16 अक्टूबर को शहनाज अख्तर की भक्ति संध्या एक शाम माँ के नाम कार्यक्रम हाईस्कूल मैदान में आयोजित, प्रवेश निःशुल्क

पुलिस के मुताबिक, रमेश सिदार के खिलाफ नाबालिग का अपहरण कर दुष्कर्म करने का आरोप लगा था. इस पर पुलिस ने आरोपी रमेश सिदार को गिरफ्तार कर थाना में रखा था और उसकी सुरक्षा के लिए 2 आरक्षक तैनात किए गए थे. यहां खाना खिलाने के दौरान आरोपी रमेश सिदार, दोनों आरक्षक को चकमा देकर फरार हो गया. पुलिस ने फरार आरोपी रमेश सिदार के खिलाफ BNS की धारा 262 के तहत जुर्म दर्ज किया है और जांच में जुटी हुई है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Naila News : नैला के ठाकुरदास नेभनदास क्लॉथ के संचालक की अनूठी पहल, नवरात्रि में मां दुर्गा के दर्शन के लिए 8 ई-रिक्शा की व्यवस्था की, श्रद्धालुओं को मिल रहा निःशुल्क लाभ...

Related posts:

error: Content is protected !!