Janjgir Big News : जांजगीर के वार्ड 16 में बोर के पैनल के पास करंट की चपेट में आकर अधेड़ की मौत, जांच में जुटी पुलिस, मौके पर पहुंचे विद्युत मंडल के अधिकारी

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर के वार्ड 16 में बोर के पैनल के पास
करंट की चपेट में आने से अधेड़ की मौत हो गई. मृतक का नाम दिनेश यादव है, जो नया चंदनियापारा जांजगीर का रहने वाला था. मामले में पुलिस द्वारा जांच की जा रही है. घटना की सूचना के बाद मौके पर विद्युत मंडल के अधिकारी भी पहुंचे थे.

 



इसे भी पढ़े -  Pamgarh News : पामगढ़ में स्वतंत्रता दिवस पर निकली भव्य रैली, NSS स्वयंसेवकों को मिले 'A' सर्टिफिकेट

जानकारी के मुताबिक, नगरपालिका द्वारा वार्ड 16 में बोर खोदवाया गया है, जो लंगर कनेक्शन चल रहा है. यहां आज दिनेश यादव, बोर से पानी लेने के लिए पैनल के पास पहुंचा था, जहां वह करंट की चपेट में आ गया और उसकी मौत हो गई. पुलिस ने मर्ग कायम किया है और पंचनामा कार्रवाई कर शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौंप दिया है.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय, श्री ऋषभ औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान एवं श्री ऋषभ इंस्टीट्यूट बनाहिल में देशभक्ति और उल्लास के साथ 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाया गया

Related posts:

error: Content is protected !!