Korba Bike Fire : चलती बाइक में आग लगी तो जान बचाकर भागा बाइक सवार, धूं-धूंकर जलती रही बाइक, जलकर हुई खाक

कोरबा. पाली थाना क्षेत्र के नुनेरा में चलती बाइक में आग लग गई. आग लगते ही बाइक सवार राजेश मरावी ने बाइक को खड़ी कर दूर भाग कर अपनी जान बचाई. देखते ही देखते आग ने बाइक को पूरी तरह अपनी चपेट में ले लिया और धूं-धूंकर बाइक जलती रही.

 



दरअसल, पाली थाना क्षेत्र के नुनेरा गांव में साप्ताहिक बाजार के किनारे युवक राशन लेने जा रहा था. इसी बीच चलती बाइक में अचानक आग लग गई. आग लगते देख बाइक खड़ी कर युवक दूर भाग गया और आग में बाइक जलकर पूरी तरह खाक हो गई. इधर, शॉट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है. फिलहाल, पाली पुलिस को बाइक में आग लगने की सूचना दी गई है.

इसे भी पढ़े -  CG Asp-Dsp Transfer News : राज्य पुलिस सेवा के कई अफसरों का हुआ तबादला, देखिए पूरी सूची...

Related posts:

error: Content is protected !!