Janjgir Big News : रेलवे ट्रैक पर मिली स्काउट गाइड के जिला मुख्य आयुक्त एवं भाजपा नेता शेखर चंदेल की लाश, पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल के भाई थे शेखर, देर रात रायपुर से जांजगीर पहुंचे नारायण चंदेल, आज होगा शव का पोस्टमार्टम और अंतिम संस्कार, घटना से शहर स्तब्ध, शोक का माहौल

जांजगीर-चाम्पा. स्काउट गाइड के जिला मुख्य आयुक्त एवं भाजपा नेता शेखर चंदेल की लाश, नैला रेलवे स्टेशन के आगे रेलवे ट्रैक पर मिली है. वे पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल के भाई थे. घटना की सूचना के बाद मौके पर सैकड़ों लोगों की भीड़ जुट गई थी और SP विवेक शुक्ला के साथ पुलिस टीम भी मौजूद थी. शेखर चंदेल की लाश मिलने के बाद शहर में शोक है और सभी लोग इस घटना से स्तब्ध हैं. मामले में पुलिस द्वारा जांच की जा रही है.

 



इसे भी पढ़े -  Kisaan School Pratibha Samman : किसान स्कूल में वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू की स्मृति में 'प्रतिभा सम्मान समारोह' 15 अगस्त को, एडिशनल एसपी और एसडीएम समेत अन्य अफसर होंगे अतिथि...

घटना के वक्त पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चन्देल, रायपुर में थे, जो रात 2 बजे जांजगीर-नैला पहुंचे. वे सीधे जिला अस्पताल पहुंचे, जहां शेखर चन्देल के शव को मर्च्युरी में रखा गया है. रात 2:30 बजे तक SP विवेक शुक्ला भी जिला अस्पताल में मौजूद थे.

आज सुबह शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा. अभी तक मौत की स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी है. आत्महत्या करने की चर्चा है, लेकिन पीएम रिपोर्ट से मौत के कारण का पता चल सकेगा. उनका अंतिम संस्कार दोपहर 2 बजे नैला के मुक्तिधाम में किया जाएगा. आपको बता दें, शेखर चन्देल ने 2 सितंबर को अपना जन्मदिन मनाया था.

इसे भी पढ़े -  Kisaan School Independence Day : देश के पहले किसान स्कूल बहेराडीह में ध्वजारोहण करेंगे BSF जवान रंजीत भारद्वाज
error: Content is protected !!