JanjgirChampa Big Update : अकलतरा में ISI स्लीपर सेल पकड़ाने का मामला, पुलिस ने 5 दिनों की रिमांड पर लिया, पूछताछ में कई खुलासे, अब इस बड़े कानून के तहत भी होगी कार्रवाई…

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा में एक माह पहले ISI स्लीपर सेल पकड़ाने के मामले में आरोपी सेवक सिंह को पुलिस ने 5 दिनों की रिमांड पर लिया था और पूछताछ के बाद आरोपी को जेल दाखिल कर दिया है. पूछताछ में पुलिस को कई बड़ी जानकारी मिली है और मोबाइल की साइबर जांच से कई खुलासे हुए हैं. उसके पाकिस्तान से तार जुड़े मिले हैं. इसके बाद, अब उसके खिलाफ अकलतरा पुलिस द्वारा राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े बड़े कानून UAPA के तहत धाराएं जोड़ी जाएगी. पूछताछ में पंजाब में उसके खिलाफ नशीले टेबलेट बेचने और चोरी के मामले में जुर्म दर्ज है. वह ISI से ऑनलाइन ही सम्पर्क में था.

 



इसे भी पढ़े -  Kisaan School : लायंस स्कूल चाम्पा के विद्यार्थियों ने देखी छत्तीसगढ़ की 36 भाजियां, स्कूल प्रबंधन ने स्कूली बच्चों को कराया देश के पहले किसान स्कूल का भ्रमण

आपको बता दें, आरोपी सेवक सिंह, पंजाब का रहने वाला है और तरौद के JSW पॉवर प्लांट में काम करता था. यहां अकलतरा के मिनीमाता चौक के पास किराए में रहता था. वह 20 दिनों से आकर रह रहा था. उससे पहले वह सीपत में था और 20 जून को अकलतरा पुलिस ने उसे गिररफ्तार किया था. मोबाइल चैट्स से उसके खिलाफ पाकिस्तान और ISI से जुड़े होने के बड़े सबूत मिले थे.

इसे भी पढ़े -  Balrampur Breaking News : हड़ताल कर रहे 5 पटवारी निलंबित, नोटिस जारी करने के बाद भी काम पर नहीं लौटने पर की गई कार्रवाई...

Related posts:

error: Content is protected !!