Janjgir News : जांजगीर में भारतीय किसान संघ का हुआ गठन, संजय कुमार सिंह बनाए गए जिलाध्यक्ष

जांजगीर-चाम्पा. भारतीय किसान संघ का गठन जांजगीर में किया गया. जिसमें जिला जांजगीर चांपा के सभी तहसीलों से बड़ी संख्या में प्रतिनिधि उपस्थित हुए. नये संगठन के चुनाव करवाने के लिए भारतीय किसान संघ की ओर से चुनाव प्रभारी माधव सिंह, प्रदेश मंत्री देव प्रसाद तिवारी एवं भारती किसान संघ के जिला अध्यक्ष युगल किशोर सिंह की उपस्थिति में नये संगणन का चुनाव संपन्न हुआ.

 



इसे भी पढ़े -  Kisaan School Independence Day : देश के पहले किसान स्कूल बहेराडीह में ध्वजारोहण करेंगे BSF जवान रंजीत भारद्वाज

इस अवसर पर सर्वसम्मति से नरियरा गांव के संजय कुमार सिंह ब्लॉक अध्यक्ष अकलतरा को भारतीय किसान संघ का जिला अध्यक्ष चुना गया. इसी क्रम में इंद्रमण मरकाम उपाध्यक्ष, नरेंद्र कुमार जयसवाल उपाध्यक्ष, मोहनलाल कश्यप मंत्री, गोविंद राम मिरी कोषाध्यक्ष एवं अन्य पदों पर किसान प्रतिनिधियों का गठन किया गया. इससे जिला जांजगीर-चांपा से आए समस्त किसानों में नवनिर्वाचित संघ के लिए हर्ष व्याप्त है.

इसे भी पढ़े -  Kisaan School Pratibha Samman : किसान स्कूल में वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू की स्मृति में 'प्रतिभा सम्मान समारोह' 15 अगस्त को, एडिशनल एसपी और एसडीएम समेत अन्य अफसर होंगे अतिथि...
error: Content is protected !!