JanjgirChampa Thief : बलौदा में नायब तहसीलदार समेत 5 घरों के ताले, 2 घरों में चोरी, GD कॉलोनी में है अफसरों का आवास, CCTV में बदमाश कैद

जांजगीर-चाम्पा. बलौदा के जीडी कॉलोनी में चोरों ने पुलिस को बड़ी चुनौती दे दी और नायब तहसीलदार, सब इंजीनियर, छात्रावास अधीक्षक, शिक्षक समेत 5 घरों के ताले तोड़ दिया. चोरों को 5 में से 2 घरों में नगद रकम और जेवरात मिले, जिसकी चोरी हुई है. चोरों ने RES विभाग के सब इंजीनियर ओग्रेस जोगी के घर से 40 हजार रुपये नगद की चोरी की है. इस तरह लाखों की चोरी के बाद पुलिस जांच कर रही है. चोरों का CCTV फुटेज भी सामने आया है.

 



इसे भी पढ़े -  Janjgir News : हरिलीला ट्रस्ट के आयोजन ‘भक्ति राग जांजगीर’ में शामिल होंगे केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, 16 अक्टूबर को शहनाज अख्तर की भक्ति संध्या एक शाम माँ के नाम कार्यक्रम हाईस्कूल मैदान में आयोजित, प्रवेश निःशुल्क

बलौदा के अफसरों की कॉलोनी में चोरी के बाद पुलिस की गश्त की पोल खुल गई है. चोरी की घटना के बाद डॉग स्क्वायड की टीम पहुंची, जो कुछ दूरी पर जाकर डॉग भटक गया. पुलिस का कहना है कि चोरी की स्थिति देखकर स्थानीय चोरों के द्वारा घटना को अंजाम देने की आशंका है. CCTV फुटेज को पुलिस खंगाल रही है. साथ ही, मुखबिर भी लगाया गया है, ताकि चोरों का सुराग जुटाया जा सके.

इसे भी पढ़े -  CG News : CM विष्णुदेव साय का 14 अक्टूबर को दौरा कार्यक्रम, शिवरीनारायण भी आएंगे... जारी हुआ प्रोटोकॉल...

Related posts:

error: Content is protected !!