Akaltara News : युवक ने लगाई फांसी, परिजन युवक को लेकर पहुंचे थे अस्पताल, डॉक्टर ने किया मृत घोषित

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा क्षेत्र के किरारी गांव में युवक ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. मृतक युवक का नाम मनीष साहू है. मामले में पुलिस ने मर्गकायम किया है और जांच में जुटी हुई है.

 



पुलिस के अनुसार, किरारी गांव के मनीष साहू ने घर में फांसी लगा ली. इसके बाद परिजन ने उसे फांसी पर लटकते देखा. फिर मनीष को फांसी के फंदे से उतारा गया और उसे अकलतरा अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया है.

इसे भी पढ़े -  Champa News : कोसमंदा गांव में सफाई अभियान चलाया गया, सरपंच, पंच, मितानिन, आंगनबाड़ी सहायिका, सफाई कर्मचारी सहित अन्य लोग हुए शामिल

मामले में पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर शव का पोस्टमार्टम कराया है. इधर, मनीष साहू ने खुदकुशी क्यों की, यह अज्ञात है. मामले में परिजन का बयान लिया जा रहा है और पुलिस जांच में जुटी हुई है. जांच के बाद स्थिति स्पष्ट हो सकेगी.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : वेदांता पावर सक्ती थर्मल प्लांट संचालित निःशुल्क कंप्यूटर सेंटर से 60 विद्यार्थियों को मिल रहा लाभ, तीन ग्राम पंचायतों के विद्यार्थियों ने कराया कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र में पंजीयन, पहल से माता-पिता उत्साहित
error: Content is protected !!