CG Big News : नक्सलियों ने ग्रामीण की हत्या की, मुखबिरी का आरोप लगाकर किया कत्ल

बीजापुर. जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है. यहां नक्सलियों ने एक ग्रामीण को मौत के घाट उतार दिया. मिली जानकारी के अनुसार, पूरा मामला जिले के पोषड़पल्ली गांव का है. नक्सलियों ने युवक पर पुलिस के लिए मुखबिरी करने का आरोप लगाया है और उसे मौत के घाट उतार दिया है. माओवादियों ने लाश के पास एक पर्चा भी छोड़ा है, जिसमें मुखबिरी की सजा देने की बात कही गई है. ग्रामीणों और परिजन ने घटना की जानकारी पुलिस को दी है. फिलहाल पुलिस इसे लेकर जांच में जुट गई है.



इसे भी पढ़े -  Janjgir Big News : तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, आदेश जारी हुआ...

आपको बता दें कि बीतें दिनों जवानों ने नक्सलियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की थी. जवानों ने एक साथ 31 नक्सलियों को मार गिराया था. अबूझमाड़ इलाके में नक्सली बड़े हमले की प्लानिंग कर रहे थे. जवानों की इसकी जानकारी मिलते ही मौके पर दबिश दी और इस मुठभेड़ में 31 नक्सलियों को मार गिराया था. उससे पहले 29 नक्सलियों को जवानों ने मारा था.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : कलमी गांव में युवा समिति के द्वारा आयोजित KPL प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता का हुआ समापन, फाइनल मुकाबले में कचन्दा की टीम ने ट्रॉफी के साथ 51 हजार रुपये जीती, मालखरौदा जनपद पंचायत अध्यक्ष कवि वर्मा, जनपद सदस्य जितेंद्र बहादुर सिंह, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि एकलव्य चंद्रा हुए शामिल

error: Content is protected !!