Korba Murder Arrest : साले ने शराब के नशे में जीजा को कुल्हाड़ी मारकर मौत के घाट उतारा था, महिला होमगार्ड का पति था मृतक, आरोपी साला गिरफ्तार

कोरबा. सिविल लाइन थाना क्षेत्र की सिंगापुर बस्ती में हुई हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. यहां आरोपी साले ने ही शराब के नशे में जीजा को कुल्हाड़ी मारकर मौत के घाट उतार दिया था.

 



दरअसल, सिंगापुर बस्ती में महिला होमगार्ड के पति शिव प्रसाद की गर्दन पर कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी गई थी. घटना के बाद पुलिस जांच में जुट गई थी और घटना को अंजाम देने वाले आरोपी साले चंद्रभान कंवर को गिरफ्तार कर लिया है. यहां आरोपी साले ने शराब के नशे में विवाद होने के बाद गर्दन पर कुल्हाड़ी मारकर वारदात को अंजाम दिया था.

इसे भी पढ़े -  Raigarh Police Crime Meeting : एडिशनल एसपी अनिल सोनी के सख्त निर्देश, लंबित गंभीर अपराधों का प्राथमिकता से करें निराकरण', अपराध दर्ज होने के बाद समयसीमा का रखें ध्यान...60 दिन के भीतर सामान्य मामलों के निराकरण के निर्देश...
error: Content is protected !!