स्वाद-स्वाद के चक्कर में जमकर खा रहे हैं दही, तो एक बार जरूर जान लें इसके साइड इफेक्ट्स

नई दिल्ली: दही कई लोगों की डाइट का एक अहम हिस्सा होता है। पोषक तत्वों से भरपूर दही ढेर सारे पोषक तत्वों से भरपूर होता है, जिसकी वजह से इसे खाना सेहत के लिए कई तरह से फायदेमंद होता है। इसे बनाने के लिए फर्मेंटेशन प्रोसेस का इस्तेमाल किया जाता है, जिसमें लैक्टोबैसिलस एसपी, लैक्टोकोकस एसपी, और स्ट्रेप्टोकोकस एसपी जैसे बैक्टीरिया शामिल होते हैं। इस प्रोसेस में शामिल यही बैक्टीरिया दूध में मौजूद लैक्टोज को लैक्टिक एसिड में बदलता है, जिससे दही को उसका खट्टा स्वाद मिलता है।

 



 

 

 

दही को डाइट में शामिल करने से सेहत को कई लाभ मिलते हैं। हालांकि, कई बार इसे खाना परेशानी का सबब बन सकता है। दही खाने से कई फायदे मिलते हैं, लेकिन इसके कुछ नुकसान भी है। अगर आप भी उन लोगों में से हैं, जो अक्सर दही खाते हैं, तो एक बार इससे होने वाले नुकसानों के बारे में जरूर जान लें। आइए जानते हैं दही से होने वाले कुछ नुकसान-

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में 'हर घर तिरंगा, घर-घर तिरंगा' अभियान के तहत निकाली गई रैली, स्वयंसेवकों ने घर-घर जाकर नागरिकों को तिरंगा फहराने के लिए किया प्रेरित और राष्ट्र भक्ति का दिया संदेश...

 

 

एसिडिटी
दही सेहत को फायदा पहुंचाता है, अगर इसे सही समय पर खाया जाए। गलत समय पर दही खाने से सेहत को नुकसान पहुंच सकता है और यह एसिडिटी की वजह बन सकता है। खासकर जब इसे रात में खाया जाए, तो इससे एसिडिटी हो जाती है।

 

सूजन हो सकती है
किसी भी चीज की अधिकता सेहत के लिए हानिकारक ही होती है। दही के साथ भी ऐसा ही है, दही में कैसिइन प्रोटीन होता है, जो जोड़ों में सूजन और दर्द का कारण बन सकता है।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : टेमर गांव में 15 अगस्त को मनाया जाएगा 80वां स्वतंत्रता दिवस, मां सरस्वती की मूर्ति का भी होगा अनावरण, मुख्य अतिथि होंगी कांग्रेस जिलाध्यक्ष रश्मि गबेल, कार्यक्रम की अध्यक्षता सरपंच चंद्रकुमार सोनी करेंगे

 

एलर्जिक रिएक्शन

दही कुछ लोगों के लिए एलर्जिक रिएक्शन की वजह भी बन सकती है। ऐसे लोग जिन्हें डेयरी प्रोजक्ट्स से एलर्जी है, उन्हें दही खाने से खुजली और सूजन जैसे एलर्जिक रिएक्शन हो सकते हैं।

 

वजन बढ़ सकता है

वजन बढ़ सकता है
अगर आप रोजाना दही खाते हैं, तो इससे वजन बढ़ने का खतरा भी काफी बढ़ जाता है। इसलिए एक साथ में ज्यादा मात्रा में दही खाने से बचना सबसे अच्छा तरीका है।

 

इन्फेक्शन का खतरा
दही के प्रोबायोटिक्स में मौजूद बैक्टीरिया या यीस्ट ब्लड स्ट्रीम में प्रवेश कर सकते हैं, जिससे कुछ व्यक्तियों में इन्फेक्शन का खतरा बढ़ सकता है।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में 'हर घर तिरंगा, घर-घर तिरंगा' अभियान के तहत निकाली गई रैली, स्वयंसेवकों ने घर-घर जाकर नागरिकों को तिरंगा फहराने के लिए किया प्रेरित और राष्ट्र भक्ति का दिया संदेश...
error: Content is protected !!