300 करोड़ की लागत और बॉक्स ऑफिस पर कमा बैठी 521 करोड़, ताबड़तोड़ एक्शन फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर जलवा

साउथ की फिल्म जिसका बजट 300 करोड़ रुपये था, उसे बॉक्स ऑफिस पर अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. फिल्म नै 17 दिन के अंदर 521 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है. इस ताबड़तोड़ एक्सन फिल्म को दुनियाभर में काफी देखा जा रहा है.

 



 

 

 

हम यहां बात कर रहे हैं जूनियर एनटीआर की फिल्म देवरा पार्ट 1 की. जिसमें जूनियर एनटीआर के अलावा सैफ अली खान और जाह्नी कपूर भी नजर आईं. इस एक्शन फिल्म का निर्देशन कोराटला शिवा ने किया है.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल की दो स्वयंसेविकाएं श्रेष्ठ स्वयंसेवक सम्मान से पुरस्कृत, SNPV रायगढ़ के कुलपति ने किया सम्मानित, क्षेत्र में खुशी की लहर...

 

 

साउथ की फिल्म देवरा ना सिर्फ भारत बल्कि विदेश में भी अच्छा कलेक्शन कर रही है. इसे पैन इंडिया रिलीज किया गया था. फिल्म ने नॉर्थ अमेरिका में भी जमकर कमाई जारी है. इतना ही नहीं, इस फिल्म ने अमेरिकी बाजार में बीटलजूस बीटलजूस, ट्रांसफॉर्मर्स: वन और मेगालोपोलिस जैसी हॉलीवुड ब्लॉकबस्टर फिल्मों के कलेक्शन को भी पीछे छोड़ दिया है.

 

 

 

साउथ की फिल्म देवरा ने खराब रिव्यू के बावजूद पहले दिन लगभग 150 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. हालांकि इसके बाद इसके कलेक्शन में गिरावट दर्ज की गई थी. बताया जाता है कि जूनियर एनटीआर ने फिल्म के लिए 60 करोड़ रुपये की फीस ली थी. देवरा का दूसरा पार्ट भी आना है, और कहा जा रहा है कि इसमें भी गजब का एक्सन देखने को मिलेगा. जाह्नवी कपूर ने इस फिल्म के जरिये तेलुगू सिनेमा में कदम रखा था.

इसे भी पढ़े -  CG Breaking News : मिठाई दुकानों से लेकर ब्रेड फैक्ट्री तक छापेमारी, गंदगी और चूहों की मौजूदगी के बीच खाद्य सामग्री का निर्माण, बड़ी मात्रा में मिठाई व ब्रेड नष्ट कराने की कार्रवाई, 3 फर्मों के खाद्य लाइसेंस निलंबित

Related posts:

error: Content is protected !!