Janjgir Big News : बुजुर्ग की हत्या, हमले से अन्य 2 लोगों को आई चोट, डंडे से हमला कर की हत्या, जांजगीर के पेंड्री गांव की घटना, आरोपी हिरासत में…

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर क्षेत्र के पेंड्री गांव में डंडे से हमला कर बुजुर्ग की हत्या की वारदात हुई है और हमले से अन्य 2 लोग घायल हुए हैं. मामले में पुलिस ने 2 आरोपियों को हिरासत में ले लिया है और अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है. मृतक बुजुर्ग का नाम रामनाथ कश्यप है. परिजन ने बताया है कि 4-5 युवकों ने घटना को अंजाम दिया है.

 



दरअसल, पेंड्री गांव में कल दशहरा था. इस दौरान बुजुर्ग रामनाथ कश्यप ने युवकों को बाइक धीरे चलाने और साइलेंसर से तेज आवाज नहीं करने की बात कही तो आरोपी युवकों ने बुजुर्ग पर डंडे से हमला कर दिया. यहां बचाव करने पहुंचे उसके भाई बेदराम कश्यप और दामाद मनोज कश्यप पर भी हमला किया.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में परिक्षेत्र स्तरीय टेबल टेनिस महिला एवं पुरुष प्रतियोगिता संपन्न, विभिन्न महाविद्यालयों की टीमों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा, शानदार खेल का किया प्रदर्शन

हमले तीनों को चोट आई, लेकिन बुजुर्ग रामनाथ कश्यप को गम्भीर चोट आई थी. उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां से बिलासपुर रेफर किया गया था और रास्ते में बुजुर्ग रामनाथ कश्यप ने दम तोड़ दिया. जांजगीर की सिटी कोतवाली पुलिस ने 2 आरोपियों को हिरासत में ले लिया है और अन्य की तलाश की जा रही है.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : टेमर गांव के बैकुंठ पारा में माला सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन, सरपंच चंद्र कुमार सोनी रहे मुख्य अतिथि, कहा, 'ऐसे आयोजनों से बच्चों में संस्कृति और सृजनात्मकता का होता है विकास'

Related posts:

error: Content is protected !!