Kisaan School : किसान स्कूल में महिलाओं को दिया जा रहा जैविक कृषि का प्रशिक्षण, बिहान की सीआरपी दल पहुंचा किसान स्कूल बहेराडीह

जांजगीर-चाम्पा. राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान की सीआरपी दल इस समय जिले के जैविक कृषि ग्राम बहेराडीह गांव पहुँच कर पिछले 15 दिनों से निरंतर बिहान की महिलाओं को जैविक कृषि का प्रशिक्षण दे रही हैं।

 



पामगढ़ ब्लॉक अंतर्गत कुटराबोड के पशु सखी सीमा बंजारे व देवरी की कृषि सखी कीर्तन बाई साहू ने बताया कि बलौदा ब्लॉक अंतर्गत जिले के जैविक कृषि ग्राम बहेराडीह स्थित वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू किसान स्कूल में जाटा और बहेराडीह गांव के बिहान की महिलाओं को जैविक कृषि, पशुपालन, मुर्गी पालन, बकरी पालन, डेयरी उद्योग व कृषि क्षेत्र में कई बिंदुओ पर प्रशिक्षण दिया जा रहा है। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम विगत 14 अक्टूबर से निरंतर 15 दिनों तक संचालित हो रही है। बिहान के डीओ प्रियंका देवांगन जनपद पंचायत बलौदा व पीआरपी रोपेश्वरी निर्मलकर ने बताया कि कुरदा क्लस्टर के ग्राम पंचायत जाटा में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान अंतर्गत सीएमएसए हेतू 2024,25 के दौरान प्रथम सीआरपी चक्र चलाई जा रही है। सीआरपी दल के द्वारा पंचायत मुख्यालय में सरपंच के उपस्थिति में आम सभा का आयोजन करके घर घर जाकर लोगों को जैविक कृषि के प्रति जागरूक कर रही हैं।

इसे भी पढ़े -  Kisaan School Pratibha Samman : किसान स्कूल में वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू की स्मृति में 'प्रतिभा सम्मान समारोह' 15 अगस्त को, एडिशनल एसपी और एसडीएम समेत अन्य अफसर होंगे अतिथि...

वहीं दूसरी तरफ बिहान की महिलाओं को जैविक खाद बनाने, ब्रम्हास्त्र, जीवामृत, घन जीवामृत, वर्मीवाश बनाने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है और मवेशियों, मुर्गी, बकरी, मछली, बतख, भेड़, सुअर खरगोश में होने वाले बीमारियों, उनके रोकथाम, रोग का लक्षण, टीकाकरण का महत्व, पशुपालन को बढ़ावा देने के उद्देश्य को लेकर शासन द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। एफएलसीआरपी रेवती यादव ने बताया कि बिहान की महिलाओं को सूचना पंजी, आय ब्यय पंजी, कार्यवाही पंजी तैयार करने प्रशिक्षण भी किसान स्कूल में दी जा रही है। ग्रामीण क्षेत्र के प्रत्येक महिलाओं को बिहान से जोड़ने तथा जैविक कृषि के प्रति जागरूक करने घर घर सीआरपी दल पहुँच रही हैं।

इसे भी पढ़े -  Kisaan School Independence Day : देश के पहले किसान स्कूल बहेराडीह में ध्वजारोहण करेंगे BSF जवान रंजीत भारद्वाज

इस अभियान को सफल बनाने स्थानीय जनप्रतिनिधियों के अलावा सक्रिय महिला राजकुमारी पाटले,हेमकुमारी यादव,ललिता यादव, बैंक मित्र सुमित्रा यादव, आरबीके साधना यादव, बैंक सखी दीप्ति झरना कश्यप, नारी शक्ति महिला ग्राम संगठन के अध्यक्ष रंभा गोड़, सचिव पुष्पा यादव, सपना कश्यप,उपसरपंच चन्दा सरवन कश्यप व अन्य बिहान समूह की महिलाये सक्रिय भूमिका निभा रही हैं।

इसे भी पढ़े -  CG News : विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह का 14 अगस्त को दौरा कार्यक्रम, जारी हुआ प्रोटोकॉल...
error: Content is protected !!