Pratibha Samman : ग्रामीण अंचल में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं : पवन कोसमा, किसान स्कूल में प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित, 10 स्कूली बच्चे हुए सम्मानित

जांजगीर-चाम्पा. ग्रामीण अंचल में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है. आवश्यकता केवल उन्हें पहचानने, प्रोत्साहित करने और आगे बढ़ने के अवसर उपलब्ध कराने की है. ऐसे सम्मान समारोह बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ाने के साथ उन्हें बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करते हैं.
उक्त बातें बहेराडीह में स्थित देश के पहले किसान स्कूल में वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू की स्मृति में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह को सम्बोधित करते हुए चांपा एसडीएम पवन कोसमा ने मुख्य अतिथि की आसंदी से व्यक्ति किया. कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए चांपा एसडीओपी लवकेश बंसल ने कहा कि किसान स्कूल द्वारा राष्ट्रीय पर्व के अवसर पर अन्नदाता किसानों की बेटी और बेटों को शिक्षा के क्षेत्र में सम्मानित करना अपने आप में सराहनीय पहल है.

 



विशिष्ट अतिथि बीएसएफ के जवान रंजीत भारद्वाज ने वरिष्ठ पत्रकार रहे स्व कुंजबिहारी साहू की पत्रकारिता एवं सामाजिक सरोकारों को याद करते हुए कहा कि उन्होंने ग्रामीण क्षेत्र की समस्याओं, किसानों और आम लोगों की आवाज को प्रमुखता से उठाने का काम किया. उनकी स्मृति में प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का सम्मान करना नई पीढ़ी को शिक्षा और सामाजिक जिम्मेदारी से जोड़ने की सार्थक पहल है. कार्यक्रम को गांव के सरपंच श्रीमती पूना बाई मरकाम, राजेश भारद्वाज पामगढ़ आदि ने सम्बोधित किया. इस अवसर पर किसान स्कूल के संचालक दीनदयाल यादव, रामाधार देवांगन, राजकुमार साहू, हिमांशु साहू, प्रकाश साहू, रामभरोस यादव, पूर्व सरपंच श्रीमती चंदा सरवन कश्यप, कृषि सखी शशि कर्ष, पशु सखी पुष्पा यादव, रुखमणि पाण्डेय, लता श्रीवास, जमुना नामदेव, बाबूलाल यादव, सपना कश्यप, उर्मिला यादव, पिंटू कश्यप, रामबाई यादव व अन्य किसान प्रमुख रूप से उपस्थित थे.

10 विद्यार्थियों को मिला प्रतिभा सम्मान
किसान स्कूल बहेराडीह में 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू की स्मृति में चतुर्थ वर्ष आयोजित ‘प्रतिभा सम्मान समारोह’ में पांचवी कक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले रिया गोड़ को प्रतिभा सम्मान से सम्मानित किया गया. इसी तरह दूसरा स्थान आरती यादव और तीसरा स्थान प्राप्त करने वाली भारती यादव को सम्मानित किया गया. साथ ही, आठवीं कक्षा में प्रथम भारती कश्यप, दूसरा पायल यादव और तीसरा अंशु कश्यप को सम्मानित किया गया. दसवीं कक्षा में प्रथम स्थान सानू गोड़ को सम्मानित किया गया. बारहवीं कक्षा में प्रथम स्थान दुर्गेश्वरी कश्यप, दूसरा पुष्पेंद्र यादव और तीसरा स्थान तेजस्वी यादव को प्रतिभा सम्मान से सम्मानित किया गया. कार्यक्रम का संचालन जया अग्रवाल और आभार वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू किसान स्कूल के संचालक दीनदयाल यादव ने व्यक्त किया.

error: Content is protected !!