Janjgir Rape Arrest : शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण करने वाले आरोपी को सिटी कोतवाली पुलिस ने बिरगहनी गांव से किया गिरफ्तार, भेजा न्यायिक रिमांड पर

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर के सिटी कोतवाली पुलिस ने शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण करने वाले आरोपी रमाकांत पाटले को बिरगहनी गांव से गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है.

 



पुलिस के मुताबिक, पीड़िता ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि बिरगहनी गांव निवासी रमाकांत पाटले से चांपा के रेलवे स्टेशन में दोस्ती हुई थी, तभी आरोपी रमाकांत पाटले के द्वारा पीड़िता को मार्केटिंग कंपनी महादेव एप में काम करता हूं बोला और पीड़िता को काम दिलाऊंगा कहा, तभी पीड़िता काम के लिए मांग गई.

इसे भी पढ़े -  ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल बनारी, जांजगीर में भव्य गरबा महोत्सव का आयोजन, विद्यार्थियों और अभिभावकों ने उत्साहपूर्वक लिया भाग

आरोपी रमाकांत पाटले के द्वारा पीड़िता को शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण किया जा रहा था और किसी की बताएगी तो जान से मार दूंगा कहकर दैहिक शोषण कर रहा था. पुलिस ने पीड़िता की रिपोर्ट पर आरोपी रमाकांत पाटले के खिलाफ जुर्म दर्ज किया था और जांच में जुटी हुई थी.

इसे भी पढ़े -  CG News : छग के 12 DSP बने ASP... पुलिस विभाग ने आदेश जारी किया, देखिए सूची...

इधर, पुलिस ने शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण करने वाले आरोपी रमाकांत पाटले को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है.

error: Content is protected !!