Janjgir Rape Arrest : शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल, सिटी कोतवाली पुलिस की कार्रवाई…

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर की सिटी कोतवाली पुलिस ने शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने वाले आरोपी आशीष सिंह को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. लिफ्ट देकर युवती से युवक ने दोस्ती की थी, फिर होटल में उसके साथ दुष्कर्म किया था. आरोपी युवक, भैसों गांव का रहने वाला है.

 



युवक आशीष सिंह ने युवती से सम्पर्क बढ़ाया, फिर उससे मोबाइल नम्बर लेकर बातचीत शुरू की और दोस्ती कर शादी का झांसा दिया. इसके बाद, युवक ने जांजगीर के होटल में युवती को बुलाया और उसके साथ दुष्कर्म किया. जब युवक का मन भर गया तो उसने शादी से मना कर दिया. युवती की रिपोर्ट पर सिटी कोतवाली पुलिस ने एफआईआर दर्ज किया और आरोपी युवक आशीष सिंह को गिरफ्तार कर उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Kharod Big News : नगर पंचायत खरौद के उपाध्यक्ष पर जानलेवा हमला का मामला, 3 आरोपी गिरफ्तार...

Related posts:

error: Content is protected !!