Korba News : समाज कल्याण विभाग पहुंचे दिव्यांग को मिली ट्राई साइकिल, उत्साह से भरा दिव्यांग

कोरबा. पडनिया निवासी दिव्यांग महारथी, दोनों हाथों से चलकर समाज कल्याण विभाग पहुंचा और ट्राई साइकिल के लिए आवेदन किया. महारथी महंत, 80 प्रतिशत दिव्यांग श्रेणी का है, जो पैर से दिव्यांग है. समाज कल्याण विभाग की तरफ से ट्राई सायकिल पाकर वह काफी उत्साहित नजर आया और विभाग को धन्यवाद प्रेषित किया है.

 



दरअसल, दिव्यांग होने की वजह से दोनों हाथों और पैरों की सहायता से जमीन में रेंगना, महारथी की मजबूरी थी और उसके पास ट्राइसाइकिल नहीं होने की स्थिति में उसका कहीं आना-जाना भी संभव नहीं था. आज इसी समस्या की निजात के लिए महारथी कलेक्ट्रेट पहुंचा और समाज कल्याण विभाग से ट्राइसाइकिल के लिए आवेदन किया, महारथी की स्थिति को देखते हुए समाज कल्याण विभाग ने तुरंत महारथी को ट्राइसाइकिल प्रदान किया, जिसे पाकर महारथी खुश हो गया है.

इसे भी पढ़े -  CG News : नगर पालिका और नगर पंचायत के 56 अधिकारी-कर्मचारियों का तबादला, नगरीय प्रशासन ने आदेश जारी किया, देखिए सूची...

समाज कल्याण विभाग कोरबा के उप संचालक सिनीवाली गोयल ने बताया कि छत्तीसगढ़ सरकार के समाज कल्याण विभाग द्वारा दिव्यागजन के लिए अब मोटराइज्ड बैटरी युक्त ट्राई साइकिल प्रदान किया जा रहा है, ताकि दिव्यांगजन लोगों को आने-जाने में परेशानी न हो और आज इसी योजना से दिव्यांग महारथी को ट्राई साइकिल प्रदान किया गया है.

इसे भी पढ़े -  CG Breaking News : मिठाई दुकानों से लेकर ब्रेड फैक्ट्री तक छापेमारी, गंदगी और चूहों की मौजूदगी के बीच खाद्य सामग्री का निर्माण, बड़ी मात्रा में मिठाई व ब्रेड नष्ट कराने की कार्रवाई, 3 फर्मों के खाद्य लाइसेंस निलंबित

Related posts:

error: Content is protected !!