Janjgir-Baloda DeadBody : सड़क किनारे के गड्ढे में युवक का शव मिला, मौके पर पहुंची FSL और बलौदा पुलिस की टीम…

जांजगीर-बलौदा. बलौदा थाना क्षेत्र के जावलपुर गांव में सड़क किनारे के गड्ढे में युवक का शव मिला है. मृतक युवक की अभी पहचान नहीं हुई है और शव भी दो दिन पुराना बताया जा रहा है. युवक के शव मिलने के बाद मौके पर बलौदा पुलिस पहुंची और फिर FSL की टीम पहुंची.

 



जावलपुर गांव में युवक का शव मिलने के बाद मौके पर भीड़ जुट गई थी. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा कार्रवाई की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस द्वारा मृतक युवक की शिनाख्त करने की कोशिश की जा रही है. पुलिस का कहना है कि पीएम रिपोर्ट से युवक की मौत के कारण का खुलासा होगा.

इसे भी पढ़े -  रायगढ़ में "लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ" रैली में शामिल होंगे पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल

Related posts:

error: Content is protected !!