छत्तीसगढ़ में बड़ा रेल हादसा : कोयले से लदी मालगाड़ी के 17 डिब्बे पटरी से उतरे, आवागमन बाधित…

छत्तीसगढ़ में एक बड़ा रेल हादसा हो गया है। बिलासपुर कटनी रेल रूट पर हुए रेल हादसे में कोयले से लदी मालगाड़ी के इंजन सहित 17 डिब्बे पलट गए हैं। मालगाड़ी बिलासपुर से कटनी की ओर जा रही थी।

 



 

इस हादसे में ओएचई तार और सिग्नल के खंबे क्षतिग्रस्त हो गए। रेलवे बचाव दल और स्थानीय पुलिस घटना स्थल पर पहुंची। अप और डाउन दोनों रूट का आवागमन पूरी तरह से प्रभावित हो गया है। इस हादसे में रेलवे को करोड़ों रुपए के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, किसी के हताहत होने की खबर निकलकर सामने नहीं आई है।

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : हरिलीला ट्रस्ट के आयोजन ‘भक्ति राग जांजगीर’ में शामिल होंगे केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, 16 अक्टूबर को शहनाज अख्तर की भक्ति संध्या एक शाम माँ के नाम कार्यक्रम हाईस्कूल मैदान में आयोजित, प्रवेश निःशुल्क

Related posts:

error: Content is protected !!