JanjgirChampa RoadBlock : ट्रक ने बाइक सवारों को कुचला, 1 की मौत, 3 गम्भीर, आक्रोशित लोगों ने चक्काजाम किया

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा थाना क्षेत्र के अमरताल गांव में ट्रक ने बाइक सवारों को कुचल दिया. हादसे में 1 व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई है, वहीं अन्य 3 लोगों को गंभीर चोट आई है, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है. घटना के वक्त बाइक में 4 लोग सवार थे.

 



इधर, घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने मुख्य मार्ग जांजगीर-बिलासपुर NH-49 पर चक्काजाम कर दिया है. घटना की सूचना के बाद मौके पर अकलतरा टीआई, पुलिस बल के साथ पहुंचे हैं और लोगों को समझाइश दी जा रही है. मामले में आरोपी ट्रक ड्राइवर को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है. अभी मौके पर तनाव है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : टीसीएल शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में 'युवा संवाद' कार्यक्रम का आयोजन, वित्तमंत्री ओपी चौधरी समेत अन्य नेता रहे मौजूद...

आपको बता दें, सुबह के वक्त भी ट्रक में पीछे से कार टकराई थी, जिसमें 2 को गम्भीर चोट और 5 को सामान्य चोट आई थी. घटना के वक्त कार में 7 लोग सवार थे. इस तरह आज अमरताल गांव में 2 बड़े हादसे हुए हैं.

इसे भी पढ़े -  Janjgir Husband Arrest : पत्नी को आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने वाला आरोपी पति गिरफ्तार, भेजा गया जेल, सिटी कोतवाली पुलिस की कार्रवाई...

Related posts:

error: Content is protected !!