Korba Gyapan : मुख्यमंत्री को मांग पत्र का ज्ञापन देने काली पट्टी लगाकर जा रहे युवा कांग्रेसियों को पुलिस ने रोक दिया

कोरबा. मुख्यमंत्री को मांग पत्र का ज्ञापन देने काली पट्टी लगाकर जा रहे युवा कांग्रेसियों को पुलिस ने रोक दिया. युवा कांग्रेसी बांकीमोंगरा और पोड़ीउपरोड़ा के विकास को लेकर अपनी प्रमुख मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के पास जा रहे थे. यहां पुलिस के रोकने पर TP नगर के पास युवा कांगेसी जमकर नारेबाजी करते नजर आए.

 



दरअसल, प्रदेश के मुख्यमंत्री कोरबा दौरे पर थे. इस दौरान युवा कांग्रेस, कोरबा द्वारा बांकीमोंगरा और पोड़ीउपरोड़ा क्षेत्र के समस्या को लेकर काली पट्टी और ज्ञापन पत्र को सौंपने जा रहे कांगेसी को पुलिस ने रोक लिया.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय में स्काउट्स एवं गाइड्स का जिला स्तरीय तृतीय सोपान व निपुण जांच परीक्षा शिविर का हुआ समापन, प्रमाण पत्र का किया गया वितरण

युकां, बांकीमोंगरा क्षेत्र में पूर्व में स्वीकृत हॉस्पिटल के निर्माण कार्य को पुनः प्रारंभ करने, स्टेडियम बनाने, पूर्ण तहसील का दर्जा, मंगलभवन की मांग, जटगा में महाविद्यालय भवन, स्कूल को हाईसेकेंडरी बनाने, धान ख़रीदी केंद्र खोलने की मांग को लेकर ज्ञापन सौपने जा रहे थे. इस दौरान टीपीनगर चौक के समीप पुलिस द्वारा रोकने पर जमकर नारेबाज़ी की गई. फिर युकां द्वारा तहसीलदार को मुख्यमंत्री के नाम का पत्र सौंप मांग पूर्ण करने की मांग की गई.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Sheorinarayan News : शिवरीनारायण में महानदी के तट पर हुई गंगा महाआरती, सदगुरु ऋतेश्वर महाराज हुए शामिल...

Related posts:

error: Content is protected !!