Champa News : सोंठी आश्रम गौपूजन उत्सव कार्यक्रम आयोजित, पशुधन विकास विभाग के सहयोग से हुआ आयोजन

चाम्पा. भारतीय कुष्ठ निवारक संघ कात्रेनगर चाम्पा गौशाला में पशुधन विकास विभाग के सहयोग से गौ-पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया l उक्त कार्यक्रम में तिलक आरती कर गौ-पूजन उत्सव कार्यक्रम, गौसेवा करने वाले 11 गौसेवकों का सम्मान, गौशाला समिति की बैठक, पशु चिकित्सा शिविर जिसके अंतर्गत चिकित्सा उपचार, टीकाकरण, बधियाकरण उपचार किया गया, साथ ही साथ कृमिनाशक दवा का पान कराकर वत्स रैली का आयोजन किया गया l कार्यक्रम में उपस्थित जनसमूह को गौ-उत्पाद एवं उपयोगिता के सम्बन्ध में संस्था के सचिव सुधीर देव ने विस्तार से जानकारी दी l

 



इसे भी पढ़े -  Akaltara News : बनाहिल की छात्राओं ने किया गौरवान्वित, टीसीएल स्नातकोत्तर महाविद्यालय जांजगीर में लहराया परचम, बढ़ाया श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल का मान

उपसंचालक पशु चिकित्सा एवं सेवाएँ डॉ. ए. एल. सिंह द्वारा गौपालन से लाभ एवं विभागीय योजनाओं की जानकारी दी गई l संस्था के अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण सोनी द्वारा गौमाता के वैज्ञानिक एवं आध्यात्मिक महत्त्व की जानकारी प्रदान की गई l अंत में सभी अतिथियों द्वारा गौशाला परिसर में वृक्षारोपण कर कार्यक्रम का समापन किया गया l उक्त कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पशुधन विकास के उपसंचालक डॉ. ए.एल. सिंह, गौशाला समिति के अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण सोनी सपरिवार, सचिव सुधीर देव, विकासखंड बम्हनीडीह के चिकित्सक डॉ. के.के. पटेल, सी.पी. चंद्रा एवं स्टाफ, P.A.I.W. एवं गौशाला के गौ-सेवक एवं जनसमूह की उपस्थिति तथा सहयोग रहा l

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : शहनाज अख्तर की भजन प्रस्तुति में झूमे श्रद्धालु, हरि लीला ट्रस्ट ने मेधावी विद्यार्थियों को 21 हजार रू और स्मृति चिह्न देकर किया सम्मानित, जनसेवा के कार्यों की अतिथियों ने की सराहना, देर रात तक माता के जयकारों से गूंजता रहा शहर

Related posts:

error: Content is protected !!