Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल एवं हंस वाहिनी ब्लड सेंटर बिलासपुर के संयुक्त तत्वाधान में रक्तदान शिविर का आयोजन

अकलतरा. श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल एवं हंस वाहिनी ब्लड सेंटर बिलासपुर के संयुक्त तत्वाधान में रक्तदान शिविर का आयोजन श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय अकलतरा प्रांगण में किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में योगेश शर्मा (प्रांत प्रमुख विश्व हिंदू मंदिर सामाजिक सद्भाव प्रमुख कोरबा विभाग), श्याम बिहारी तिवारी (खंड संघ चालक रा.स्व.संघ) केडिया सर (सीएससी अकलतरा ), दुर्गा प्रसाद देवांगन, साधारण यादव (हंस वाहिनी ब्लड सेंटर ) उपस्थित रहे.

 



कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर एवं दीपप्रज्वलित कर किया गया। यहां श्री शर्मा ने रक्तदान महादान का अभियान बतलाते हुए इसे मानवीय जीवन के लिए आवश्यक माना ।तथा इसे शरीर के विकास में सहायक माना । इससे हमारे शरीर का विकास होता है।

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Baloda Death : तालाब में डूबने से बुजुर्ग की हुई मौत, तालाब में नहाने के लिए गया था बुजुर्ग, बलौदा पुलिस कर रही जांच

डॉ.जे.के जैन ने रक्तदान को आज के समय में बहुत जरूरी माना और कहा कि रक्तदान करने से शरीर का विकास होता है. साथ ही सामाजिक कार्य भी इस प्रकार से किया जा सकता हैं । इसके द्वारा हम कई लोगों की जिंदगी को बचाया जा सकता है । यह रक्त एनीमिया जैसे बीमारियों के शिकार लोगों के लिए दान किया जाएगा ।

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Sheorinarayan News : शिवरीनारायण में महानदी के तट पर हुई गंगा महाआरती, सदगुरु ऋतेश्वर महाराज हुए शामिल...

कार्यक्रम में 320 लोगों ने अपने चेकअप कराए। 150 लोगों ने रक्तदान किया । इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी महाविद्यालयीन स्टॉफ , हंस वाहिनी सेंटर के सारे स्टाफ, सभी ग्रामवासी एवं एनएसएस इकाई के छात्र-छात्राओं के साथ ही महाविद्यालयन छात्र-छात्र एवं कर्मचारियों का सराहनीय योगदान रहा है।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय में स्काउट्स एवं गाइड्स का जिला स्तरीय तृतीय सोपान व निपुण जांच परीक्षा शिविर का हुआ समापन, प्रमाण पत्र का किया गया वितरण

Related posts:

error: Content is protected !!