JanjgirChampa Big News Update : सैकड़ों ग्रामीणों ने पानी की समस्या को लेकर चक्काजाम किया, 11 घण्टे तक मार्ग रहा बंद, मौके पर पहुंचे SDM और अफसरों से मिला ये आश्वासन, डिटेल में पढ़िए…

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा क्षेत्र के बनाहिल गांव के सैकड़ों ग्रामीणों ने पानी की समस्या को लेकर चक्काजाम कर दिया. गांव में पेयजल की इतनी समस्या है कि ग्रामीणों को तालाब का पानी पीना पड़ रहा है. सुबह 7 बजे से शुरू हुआ चक्जाजाम 11 घण्टे तक चला. चक्काजाम की सूचना के बाद मौके पर अकलतरा SDM, तहसीलदार और नायब तहसीलदार पहुंचे थे और कई दौर की ग्रामीणों से चर्चा हुई. यहां पेयजल की वैकल्पिक व्यवस्था करने के आश्वासन के बाद मामला शांत हुआ. मौके पर तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात था. इधर, चक्काजाम की वजह से अकलतरा-पामगढ़-बिलासपुर मार्ग बंद है और सड़क की दोनों ओर वाहनों की कतार लगी रही.

 



इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Fraud Arrest : 4 खातों से 19 लाख 21 हजार रुपये गबन करने वाला आरोपी सहायक डाकपाल गिरफ्तार, 20 लाख रुपये कर्ज में था आरोपी, ...इस आदत ने पहुंचाया सलाखों के पीछे... पढ़िए खबर...

दरअसल, बनाहिल गांव में पेयजल की समस्या ने विकराल रूप ले लिया है. अभी से ही गांव के बोर सूख गए हैं. ग्रामीणों का कहना है कि आसपास के प्लांट और क्रेशर में बड़ी संख्या में बोर किया गया है. इससे जल स्तर नीचे जा रहा है. पेयजल की समस्या को लेकर ग्रामीणों ने कलेक्टर से लेकर मुख्यमंत्री को अवगत कराया है, लेकिन कोई सुध नहीं ली गई. समस्या बढ़ी तो ग्रामीणों के सब्र का बांध टूट गया और वे सड़क पर उतर आए. बनाहिल गांव के सैकड़ों ग्रामीणों ने अकलतरा-पामगढ़-बिलासपुर मार्ग पर चक्काजाम कर दिया, जो 11 घण्टे चला.

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल के छात्र एवं शिक्षक का आईआईटी खड़गपुर SPIC MACAY कार्यक्रम में चयन
error: Content is protected !!