JanjgirChampa Accident Death : ईंट से भरे ट्रैक्टर से गिरकर मजदूर की मौत, नवागढ़ क्षेत्र का मामला

जांजगीर-चाम्पा. नवागढ़ थाना क्षेत्र के गोधना गांव में ईंट से भरे ट्रैक्टर से गिरकर मजदूर की मौत हो गई. मृतक मजदूर का नाम किशन सतनामी था. मामले में पुलिस ने ट्रैक्टर के आरोपी ड्राइवर के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है.

 



इसे भी पढ़े -  Bilaspur Police Transfer : 10 TI और 1 ASI के तबादले, SSP ने आदेश जारी किया...

पुलिस के मुताबिक, बम्हनीडीह क्षेत्र से ईंट को ट्रैक्टर में भरकर बेल्हा गांव ले जाया जा रहा था. ट्रैक्टर की ट्रॉली में मजदूर किशन सतनामी सवार था. गोधना गांव में ट्रैक्टर से मजदूर गिर गया और उसकी मौत हो गई. मामले में पुलिस द्वारा जांच की जा रही है.

error: Content is protected !!